Ramnagar Assembly Election Result 2025: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित रामनगर विधानसभा सीट काफी सुर्खियों में रहती है। इस सीट पर पिछली तीन बार से भारतीय जनता पार्टी की भागीरथी देवी का कब्जा है। हालांकि, इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है और इस बार नंदकिशोर राम को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आरजेडी ने सुबोध पासवान को अपना कैंडिडेट घोषित किया है।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी / स्थिति | प्राप्त वोट | परिणाम |
| नंदकिशोर राम | बीजेपी | ||
| सुबोध पासवान | राष्ट्रीय जनता दल |
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में रामनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार भागीरथी देवी ने जीत दर्ज की थी। भागीरथी देवी को 75423 वोट मिले थे। वहीं अब बात कांग्रेस उम्मीदवार की करें तो राजेश राम को 59627 वोट मिले थे। वह दूसरे नंबर पर रहे थे। इस तरह से भागीरथी देवी ने राजेश राम को 15796 वोट के अंतर से करारी मात दी थी। वहीं सुबोध कुमार 26063 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | प्राप्त वोट | अंतर (विजेता से) |
|---|---|---|---|
| भागीरथी देवी | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 75,423 | — |
| राजेश राम | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 59,627 | 15,796 |
| सुबोध कुमार | (निर्दलीय / अन्य) | 26,063 | — |
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस रामनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार भागीरथी देवी ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्णमासी राम को हराकर विधायक चुनी गईं। भागीरथी देवी को कुल 82166 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे पूर्णमासी राम को कुल 64178 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर एनसीपी के सुबोध कुमार रहे थे। उनको 9488 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | प्राप्त वोट | अंतर (विजेता से) |
|---|---|---|---|
| भागीरथी देवी | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 82,166 | — |
| पूर्णमासी राम | कांग्रेस (INC) | 64,178 | 17,988 |
| सुबोध कुमार | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) | 9,488 | — |
2010 में रामनगर सीट पर बीजेपी ने जमाया कब्जा
बिहार विधानसभा चुनाव 2010 में भी काफी रोचक रहा था। रामनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की कैंडिडेट भागीरथी देवी ने कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश राम को 29782 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। भागीरथी देवी को 51993 वोट मिले थे। वहीं नरेश राम को 22211 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। एनसीपी के सुबोध कुमार को कुल 20095 वोट ही मिले।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | प्राप्त वोट | अंतर (विजेता से) |
|---|---|---|---|
| भागीरथी देवी | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 51,993 | — |
| नरेश राम | कांग्रेस (INC) | 22,211 | 29,782 |
| सुबोध कुमार | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) | 20,095 | — |
