Ramgarh Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आना वाला है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले राउंड की काउंटिंग के समापन के साथ ही बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव सभी उम्मीदवारों को पछाड़ कर 3219 वोटों को साथ आगे चल रहे हैं। जबकि फिलहाल दूसरे नंबर पर 3032 वोटों के साथ बीजेपी के अशोक कुमार सिंह और तीसरे नंबर पर आरजेडी के अजीत कुमार हैं।

बक्सर जिले की रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। यहां पर राजद के बड़े नेता जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत कुमार चुनावी मैदान में हैं। वो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए ताल ठोक रहे हैं।

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज

उनके खिलाफ बीजेपी ने मौजूदा विधायक अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जबकि इस चुनाव को बसपा त्रिकोणीय बना रही है। रामगढ़ विधानसभा में बसपा अभी तक चुनाव भले ही नहीं जीत पाई हो लेकर पार्टी का यहां अच्छा जनाधार माना जाता है। बसपा ने सतीश यादव पर दांव लगाया है।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीअशोक सिंह
राजदअजीत कुमार
बसपासतीश यादव

रामगढ़ के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां से राजद ने सबसे अधिक 6 बार यहां से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने भी चार बार जीत दर्ज की है। संयुक्ति सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल और बीजेपी ने दो-दो बार जीत दर्ज की है। जबकि प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और लोकदल ने एक-एक बार जीत दर्ज की। वहीं जगदानंद सिंह ने सबसे ज्यादा 6 बार यहां से जीत दर्ज की है। जबकि सच्चिदानंद सिंह ने तीन वहीं विश्वनाथ राय, अंबिका यादव और अशोक सिंह ने दो-दो बार जीत दर्ज की है।

Bihar Chunav Parinaam LIVE: तेजस्वी या नीतीश किसकी बनेगी सरकार? आज होगा आर-पार

साल 2020 रामगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2020 में हुए रामगढ़ विधानसभा चुनाव की बात करें यहां से राजद के टिकट पर सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज थी। इस चुनाव में सुधाकर को 58,083 वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे बसपा के अंबिका यादव को 57,894 वोट मिले। वहीं बीजेपी के अशोक सिंह को 56,084 मत मिले। यानी इस चुनाव में सुधाकर सिंह को मात्र 189 वोट से जीत मिली थी। हालांकि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में सुधाकर राजद के टिकट पर सांसद बन गए। जिसके बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी के अशोक सिंह ने जीत दर्ज की।

दलउम्मीदवारवोट
राजदसुधाकर सिंह58,083
बसपाअंबिका यादव57,894
बीजेपीअशोक सिंह56,084

साल 2015 रामगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अशोक सिंह यहां से चुनाव जीते थे। इस चुनाव में अशोक सिंह को 57,501 वोट मिले जबकि राजद के अंबिका यादव को 49,490 वोट मिले। वहीं बसपा के प्रमोद सिंह को 35,796 वोट मिले।

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीअशोक सिंह57,501
राजदअंबिका यादव49,490
बसपाप्रमोद सिंह35,796