Ramgarh Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और एनडीए को भारी जीत मिली है। रामगढ़ विधानसभा में मतगणना के दौरान बसपा और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिली, और अंत: में बसपा के सतीश सिंह यादव को मात्र 30 वोटों से जीत मिली। दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के मौजूदा विधायक अशोक सिंह को 72,659 वोट मिले। जबकि तीसरे नंबर पर आरजेडी के अजीत कुमार रहे।
बक्सर जिले की रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। यहां पर राजद के दिग्गज नेता जगदानंद सिंह के छोटे बेटे और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह के छोटे भाई अजीत कुमार चुनावी मैदान में थे। उनको हार का सामना करना पड़ा है।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | अशोक सिंह | 72,659 |
| राजद | अजीत कुमार | 41,480 |
| बसपा | सतीश यादव | 72,689 (जीते) |
रामगढ़ के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां से राजद ने सबसे अधिक 6 बार यहां से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने भी चार बार जीत दर्ज की है। संयुक्ति सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल और बीजेपी ने दो-दो बार जीत दर्ज की है। जबकि प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और लोकदल ने एक-एक बार जीत दर्ज की। वहीं जगदानंद सिंह ने सबसे ज्यादा 6 बार यहां से जीत दर्ज की है। जबकि सच्चिदानंद सिंह ने तीन वहीं विश्वनाथ राय, अंबिका यादव और अशोक सिंह ने दो-दो बार जीत दर्ज की है।
Bihar Chunav Parinaam LIVE: तेजस्वी या नीतीश किसकी बनेगी सरकार? आज होगा आर-पार
साल 2020 रामगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए रामगढ़ विधानसभा चुनाव की बात करें यहां से राजद के टिकट पर सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज थी। इस चुनाव में सुधाकर को 58,083 वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे बसपा के अंबिका यादव को 57,894 वोट मिले। वहीं बीजेपी के अशोक सिंह को 56,084 मत मिले। यानी इस चुनाव में सुधाकर सिंह को मात्र 189 वोट से जीत मिली थी। हालांकि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में सुधाकर राजद के टिकट पर सांसद बन गए। जिसके बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी के अशोक सिंह ने जीत दर्ज की।
| दल | उम्मीदवार | वोट |
| राजद | सुधाकर सिंह | 58,083 |
| बसपा | अंबिका यादव | 57,894 |
| बीजेपी | अशोक सिंह | 56,084 |
साल 2015 रामगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अशोक सिंह यहां से चुनाव जीते थे। इस चुनाव में अशोक सिंह को 57,501 वोट मिले जबकि राजद के अंबिका यादव को 49,490 वोट मिले। वहीं बसपा के प्रमोद सिंह को 35,796 वोट मिले।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| बीजेपी | अशोक सिंह | 57,501 |
| राजद | अंबिका यादव | 49,490 |
| बसपा | प्रमोद सिंह | 35,796 |
