Rajgir Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नालंदा जिले की राजगीर विधानसभा सीट का नतीजा आ चुका है। यहां जेडीयू के उम्मीदवार कौशल किशोर ने 55,428 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस सीट पर उनका मुकाबला सीपीआई(एमएल) के कैंडिडेट बिश्वनाथ चौधरी से था जो दूसरे स्थान पर रहे हैं। कुल 31 राउंड की मतगणना के बाद कौशल किशोर को 1,07,811 वोट प्राप्त हुए जबकि  बिश्वनाथ चौधरी को 52,383 वोट मिले। इस सीट पर जन सुराज की ओर से सत्येंद्र कुमार को टिकट मिला था, लेकिन वोट सिर्फ 9,916 ही मिले।

राजगीर विधानसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता सत्यदेव नारायण आर्य लम्बे समय तक विधायक रहे हैं। 8 बार विधायक बनने के बाद आर्य 2015 में चुनाव हार गए थे। इस चुनाव में उनको जदयू के हाथों मात खानी पड़ी थी। वहीं बीजेपी ने यहां पर जहां 8 बार जीत दर्ज की है।

राजगीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025

दलउम्मीदवारवोट
जदयूकौशल किशोर1,07,811 (जीत)
सीपीआई(एमएल)बिश्वनाथ चौधरी52,383
जन सुराजसत्येंद्र कुमार 9,916 

2020 राजगीर विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2020 में हुए राजगीर चुनाव में जदयू के कौशल किशोर ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के रवि ज्योति कुमार को 16,048 वोट से हराया था। इस चुनाव में कौशल को 67,191 वोट मिले, जबकि रवि ज्योति कुमार को 51,143 वोट मिले थे। वहीं लोजपा की मंजू देवी को 11,174 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीवोट
जदयू कौशल किशोर67,191
कांग्रेसरवि ज्योति कुमार51,143
लोजपामंजू देवी11,174

2015 राजगीर विधानसभा चुनाव परिणाम

2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जदयू महागठबंधन में शामिल थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि बीजेपी के दिग्गज नेता और हरियाणा-त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को 5,390 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में जहां जदयू उम्मीदवार रवि को 62,009 वोट मिले, वहीं आर्य को 56,619 वोट मिले थे। जबकि भाकपा के अमित पासवान को 4,668 मत मिले।

पार्टीउम्मीदवारवोट
जदयूरवि ज्योति कुमार62,009
भाजपासत्यदेव नारायण आर्य56,619
भाकपाअमित पासवान4,668