Rajgir Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। जल्द ही राजगीर विधानसभा सीट का अपडेट आना शुरू हो जाएगा। इस सीट से मौजूदा विधायक कौशल किशोर को जदयू ने एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। वहीं सीपीआई(एमएल) ने यहां से बिश्वनाथ चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि जन सुराज ने सत्येंद्र कुमार पर भरोसा जताया है। बस कुछ देर की बात है उसके बात तो वोटों के गिनती शुरू हो जाएगी।
राजगीर विधानसभा सीट मौजूदा समय में अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। यहां से बीजेपी के दिग्गज नेता सत्यदेव नारायण आर्य लम्बे समय तक विधायक रहे हैं। 8 बार विधायक बनने के बाद आर्य 2015 में चुनाव हार गए। इस चुनाव में उनको जदयू के हाथों मात खानी पड़ी। वहीं बीजेपी ने यहां पर जहां 8 बार जीत दर्ज की है। वहीं जदयू, जनसंघ, कांग्रेस, सीपीआई और जनता पार्टी ने भी दो-दो बार जीत दर्ज की है। राजगीर में इस बार चुनाव पहले चरण के तहत 06 नबंर को हुए हैं।
राजगीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025
| दल | उम्मीदवार | वोट |
| जदयू | कौशल किशोर | |
| सीपीआई(एमएल) | बिश्वनाथ चौधरी | |
| जन सुराज | सत्येंद्र कुमार |
2020 राजगीर विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए राजगीर चुनाव में जदयू के कौशल किशोर ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के रवि ज्योति कुमार को 16,048 वोट से हराया था। इस चुनाव में कौशल को 67,191 वोट मिले, जबकि रवि ज्योति कुमार को 51,143 वोट मिले थे। वहीं लोजपा की मंजू देवी को 11,174 वोट मिले।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| जदयू | कौशल किशोर | 67,191 |
| कांग्रेस | रवि ज्योति कुमार | 51,143 |
| लोजपा | मंजू देवी | 11,174 |
2015 राजगीर विधानसभा चुनाव परिणाम
2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जदयू महागठबंधन में शामिल थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि बीजेपी के दिग्गज नेता और हरियाणा-त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को 5,390 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में जहां जदयू उम्मीदवार रवि को 62,009 वोट मिले, वहीं आर्य को 56,619 वोट मिले थे। जबकि भाकपा के अमित पासवान को 4,668 मत मिले।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| जदयू | रवि ज्योति कुमार | 62,009 |
| भाजपा | सत्यदेव नारायण आर्य | 56,619 |
| भाकपा | अमित पासवान | 4,668 |
