Rajasthan Cabinet Expansion News in Hindi: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के लगभग एक महीने बाद आज राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक दिन पहले ही राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर कैबिनेट के विस्तार की मंजूरी ली थी। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे जिसमें भाजपा को 199 सीटों में से 115 सीटें हासिल हुईं थी और कांग्रेस के हिस्से में 69 सीटें आई थीं। भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया था और दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था।

राज्य मंत्रिमंडल में किस-किस को जगह?

कैबिनेट मंत्री के तौर पर इन नेताओं का नाम :

  1. 1. विधायक राज्यवर्धन राठौड़ ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। (झोटवाड़ा विधायक)

2. विधायक डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। (सवाई माधोपुर विधायक)

3. गजेन्द्र सिंह खीमसर ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। (लोहावट विधायक)

4. सुरेश सिंह रावत ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। (पुष्कर विधायक)

5. बाबूलाल खराड़ी  ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। (झाड़ोल विधायक)

6. मदन दिलावर ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। (रामगंज मंडी विधायक)

7. जोगाराम पटेल ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। (लूनी विधायक)

  • 8. अविनाश गहलोत ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। (जैतारण विधायक)
  1. 9. जोराराम कुमावत ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। (सुमेरपुर विधायक)

10. हेमंत मीणा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। (प्रतापगढ़ विधायक)

  1. 11. कन्हैया लाल चौधरी ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। (मालपुरा टोंक से विधायक)

12. सुमित गोदारा ने भजनलाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। (लूनकरनसर विधायक)

  1. राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
  1. 13. सुरेंद्र पाल सिंह टी.टी. ने स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

14. झाबर सिंह खर्रा को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शामिल किया गया है।

15. गौतम कुमार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली।

16. संजय शर्मा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है।

17. हीरा लाल नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है।

राज्य मंत्री

18. ओटाराम देवासी

19. डॉ मंजू बाघमार

20. विजय सिंह चौधरी

21.  केके विश्नोई

22. जवाहर सिंह बेडम