राजस्थान में टॉयलेट विवाद के चलते पड़ोसियों ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि पत्नी को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार घटना बूंदी जिले के दगारियां की है। हत्या मामले में मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार मामला कुछ और ही है। खबर के मुताबिक, मारपीट की मुख्य वजह भूमि विवाद है। जिसमें दो समूहों के बीच हुई झड़प में 60 वर्षीय बुजुर्ग शख्स की जान चली गई। जबकि पत्नी गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि घटना हिन्दोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दगारियां गांव की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हत्या और संबंधित धाराओं के तहत तीन महिलाओं सहित कुछ छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Rajasthan: Man beaten to death, wife injured after brawl w/neighbours over toilet construction in Bundi’s Dagariya. Perpetrators absconding. pic.twitter.com/YkiPYD2jaa
— ANI (@ANI) October 30, 2017
हिन्दोली के थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दंपति के परिजनों ने उनके ऊपर तलवार और लोहे की छड़ों से हमला किया। उन्होंने बताया कि यह झगड़ा भूमि विवाद और इमारत की चारदीवारी को लेकर शुरू हुआ था। इस विवाद में दिलबाग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उसे कोटा के महाराव भीम सिंह अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ की छापेमारी की जा रही है।
