राजस्थान के जोधपुर में कैदी नंबर 106 यानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने गुरुवार रात को खाना नहीं खाया। शुक्रवार (6 अप्रैल, 2018) सुबह भी उन्होंने खिचड़ी और चने खाने से इनकार का दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान उन्होंने रोज की जाने वाली अपनी कसरत बिल्कुल नहीं छोड़ी। जेल के ही एक अधिकारी ने बताया कि सलमान ने शुक्रवार शाम करीब तीन घंटा कसरत की। उन्होंने क्रंचेस, पुश-अप्स, स्किपिंग, जंपिंग और अन्य अभ्यास किए। बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा हुई जबकि अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया।

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि वह आधीरात को जेल की जमीन पर एक चटाई पर सो गए। सुबह करीब 6:30 जब जेल का सायरन बजा तो सलमान उठ गए। इसके बाद वह दोबारा सो गए और करीब 8:30 बजे सोकर उठे। जेल अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि सलमान खान ने शुक्रवार सुबह का नास्ता करने से इनकार कर दिया और पूछा कि क्या उन्हें जेल की कैंटीन से कुछ खरीदने की इजाजत है। उन्होंने एक ग्लास दूध और ब्रेड मांगा, जिसे मुहैया करा दिया गया। सिंह ने आगे बताया कि सलमान सुबह 9:45 अपने वॉर्ड में काफी बैचेने थे। वो इधर-उधर चल रहे थे। सुबह 11:30 जब उन्हें बताया कि जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार को होगी तो शुक्रवार दोपहर का खाना भी छोड़ दिया।

हालांकि जेल में तीन बार जरूरी आहार ना लेने के बाद भी सलमान ने प्रीति जिंटा और दोनों बहने अलविरा और अर्पिता से मुलाकात के बाद तुंरत कसरत शुरू कर दी। इतने लंबे समय तक बिना खाना खाए सलमान की तीन घंटे की कसरत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। सलमान ने 3:30 बजे कसरत शुरू की जो 6:30 बजे तक चली।

शुक्रवार शाम सलमान ने जेल स्टाफ को बताया कि वह नहाना चाहते हैं, जिसके बाद जेल में इसका इंतजाम किया गया। जेल के ही एक अधिकारी ने बताया कि सलमान मजबूत आदमी हैं। वह वही पानी पी रहे हैं जो जेल के अन्य कैदियों को दिया जाता है। अधिकारी ने आगे बताया कि सलमान ने अपनी बहनों से मुलाकात की है, हालांकि वह अपने माता-पिता से नहीं मिल सके।