भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पूर्व मंत्री संवरलाल जाट शनिवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ भाजपा विधायकों व सांसदों की बैठक में शिरकत के दौरान बेहोश हो गए। बैठक जयपुर में चल रही थी। सांसद सांवरलाल जाट को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया है। सांवरमल जाट को बेहोश होते हुये खुद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, अमित शाह, ओम माठुर बैठक से बाहर आ गये और तुरन्त एम्बुलेंस बुलाकर उन्हे शहर के एसएमएस अस्पताल में ले जाया गया। भाजपा के एक अधिकारी ने कहा, “जैसे ही वह बोलने के लिए खड़े हुए, अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। उन्हें एसएमएस हॉस्पिल ले जाया गया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।”
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा उनके मंत्रिमंडल के सदस्य अजमेर से सांसद संवरलाल को देखने अस्पताल पहुंचे। संवरलाल ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सचिन पायलट को हराया था। मोदी सरकार में मंत्री रह चुके संवरलाल फिलहाल किसान आयोग राजस्थान के अध्यक्ष हैं। शाह प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे हैं। वह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बैठकें कर रहे हैं। यह उनके दौरे का दूसरा दिन है।
दूसरे दिन की शुरुआत उन्होंने धार्मिक गुरूओं के साथ बैठक से की थी। शाह के साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मुलाकात के दौरान शाह के साथ मौजूद थे। उन्होंने धार्मिक गुरूओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद मांगा। एक होटल में बंद दरवाजे में हो रही बैठक में सभी धार्मिक गुरूओं ने पार्टी नेताओं को सुझाव दिये। इस बैठक के बाद शाह ने प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और सांसदों (राज्यसभा और लोक सभा) विधायकों के साथ बैठक की थी।
Rajasthan: BJP MP Sanwar Lal Jat fell unconscious during party President Amit Shah's programme in Jaipur, was rushed to the hospital. pic.twitter.com/8a0xNa67wa
— ANI (@ANI) July 22, 2017

