राजस्थान के चितौड़गढ़ में भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष द्वारा महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ज़ी न्यूज ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह भाजपा नेता प्रेम शर्मा महिला एएसआई के साथ बदसलूकी कर रहा है। हद तो तब हो गई जब प्रेम शर्मा महिला पुलिसकर्मी के साथ गाली-गालौज करने लगा।
दरअसल, भाजपा नेता ने इतना ड्रामा सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि इलाके जिले में अलग-अलग जगह पुलिस ने नाकेबंदी कर रखा था। इस दौारान महिला पुलिस कर्मी ने एक बाइक सवार को रोक लिया और उससे गाड़ी के कागजात मांगे। पुलिस कर्मी के रोके जाने से नाराज युवक ने भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा को बुला लिया। प्रेम शर्मा ने पहले तो मौके पर पहुंचते ही बाइक सवार युवक को पीटा। इसके बाद वो महिला पुलिस कर्मी पर रौब दिखाने लगा और उससे गाली-गालौज करने लगा।
पुलिस कर्मी ने जब प्रेम शर्मा से कहा कि वो अपनी ड्यूटी कर रही है तो उसने कहा आप मुझे मत समझाइए आपकी ड्यूटी क्या है? मैं अगर चाहूं तो मिनटों में आपका ट्रांसफर करवा सकता हूं। यहां के विधायक, सांसद, आईएएस और आईपीएस अधिकारी मेरे जेब में हैं। बेहतर यही होगा आप-अपनी औकात में रहें। इस बीच दोनों में कहा-सुनी काफी बढ़ गई और प्रेम शर्मा महिला पुलिस कर्मी के साथ गाली-गालौज करने लगा।
महिला एसआई ने तत्काल प्रेम शर्मा की शिकायत पुलिस को की। मामले पर कार्रवाई करते हुए चितौड़गढ़ पुलिस ने प्रेम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन भाजपा नेता की इस हरकत से वसुंधरा राजे सरकार पर कई सवाल उठने लगे हैं। क्या यही वसुंधरा राज है, जहां छुटभैये नेता अपनी गुंडागर्दी महिलाओं और पुलिस कर्मी पर दिखाते हैं?
