राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद अब मंत्रिमंडल के बाकी सदस्य भी शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। सोमवार (23 दिसंबर) को राज्य में 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें से 17 पहली बार मंत्री बनेंगे, वहीं पांच मंत्रालय फिलहाल खाली रहेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी के बाद मंत्रिमंडल की सूची फाइनल की गई है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राजभवन में होगा।
ये हैं गहलोत सरकार के संभावित मंत्री
1. बीडी कल्ला
2. डॉक्टर रघु शर्मा
3. शांति धारीवाल
4. लालचंद कटारिया
5. प्रमोद जैन भाया,
6. परसादी लाल मीणा
7. विश्वेंद्र सिंह
8. हरीश चौधरी
9. रमेश चंद्र मीणा
10. मास्टर भंवरलाल मेघवाल
11. प्रताप सिंह खाचरियावास
12. उदयलाल आंजना
13. शाले मोहम्मद
14. गोविंद सिंह डोटासरा
15. ममता भूपेश
16. अर्जुन बामणिया
17. भंवर सिंह भाटी
18. सुखराम विश्नोई
19. अशोक चांदना
20. टीकाराम जूली
21. मदन लाल जाटव
22. राजेंद्र यादव
23. सुभाष गर्ग
मोदी लहर में भी जीतने वाले विधायकों को तरजीह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन के लिए पहली सूची बनने के बाद करीब तीन दिनों तक मंथन चलता रहा। पहली बार विधायक बनने वालों को मंत्री नहीं बनाया गया है। वहीं दूसरी और तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने वालों में भी उन्हें प्राथमिकता दी गई है जो मोदी लहर के दौरान भी चुनाव जीतने में सफल रहे थे।’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए कड़ी मशक्कत के बाद अशोक गहलोत को तीसरी बार मौका दिया गया वहीं उनके साथ मजबूत दावेदार रहे सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। मंत्रिमंडल के गठन में भी दोनों खेमों के विधायकों ने खूब जोर आजमाया।