चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा जिले के मोड़िया खेड़ा गांव में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए।
सिरसा के पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने बताया कि एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।
हरियाणा में आज जारी मतदान के दौरान हुई इस गोलीबारी की घटना के संबंध में यह पूछे जाने पर कि क्या यह घटना दो विरोधी पार्टियों के समर्थकों के बीच हुई है , इसके जवाब में जैन ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं।’’
हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा सिरसा से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में वे हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख हैं।