अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टूडे ने पंजाब को लेकर चुनाव पूर्व सर्वेक्षण जारी किया है। इस एक्जिट पोल के अनुसार पंजाब में कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। कांग्रेस को 117 सीटों वाली विधानसभा में 49-55 सीटें मिल सकती हैं। अरविंद केजरीवाल की आप को भी चुनाव में बढ़ी सफलता मिल सकती है। पहली बार पंजाब चुनाव में उतरने जा रही आप को 42-46 सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य में पिछले 10 सालों से सत्ताधारी दल शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को सिर्फ 17-21 सीटें ही मिल सकती हैं। वहीं 3-7 सीटें छोटी पार्टियों के खाते में जाती दिख रही हैं। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत वोट और आप को 30 प्रतिशत वोट मिल सकता है। पंजाब में सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की आवश्यकता होती है। अगर चुनाव के परिणाम ये ही रहते हैं तो किसी एक दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। पंजाब में ड्रग्स एक बड़ा मुद्दा है। पिछले कुछ सर्वों में आप को पंजाब में सबसे बड़ा दल बताया जा रहा था ऐसे में अगर कांग्रेस आप से आगे निकलती दिख रही है तो ये आप के लिए समस्या हो सकती है।
Which party is expected to win maximum seats in Punjab if elections are held today?
Read more at https://t.co/kEF3vXTlSH pic.twitter.com/XuSH7sg42T— IndiaToday (@IndiaToday) October 13, 2016
If elections are held today in Punjab, how will people vote? This is what pre-poll results suggest
Read more at https://t.co/kEF3vXTlSH pic.twitter.com/PEMmDgOnVq— IndiaToday (@IndiaToday) October 13, 2016
इससे पहले बुधवार को जारी किए गए सर्वे में 2017 में होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे बढ़ी पार्टी बताया गया था। इंडिया टूडे और एक्सिस पोल के द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 170-183 सीट जीत सकती हैं। वहीं बहुजन समान पार्टी के खाते में 115-124 सीट आ सकती है। वहीं वर्तमान सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को 94-103 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे के अनुसार शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री बनाने का लाभ कांग्रेस को मिलता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस का दहाई के अंक में पहुंचने में भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। अगर 403 सीट वाली उत्तर प्रदेश विधासभा के नतीजे ऐसे ही रहते हैं तो त्रिशंकु सरकार देखने को मिल सकती है।
[jwplayer ZU5FHFk7-gkfBj45V]