हरियाणा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट को हरियाणा पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक :डीएसपी: नियुक्त किया है।
गृह विभाग के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट की बैठक में आज स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैठक की अध्यक्षता दी।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गीता स्नातक हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी हैं। वह दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। राज्य कैबिनेट ने पर्वतारोही राम लाल को खेल कोटे से हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी।
