लुधियाना के सलीम तबरी इलाके में एक पैस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो अज्ञान बाइकसवारों ने उनके घर के सामने उन्हें तीन गोली मार दी। मृतक की पहचान सुल्तान मसीह के नाम पर हुआ है। उनकी उम्र 50 वर्ष के आसपास होगी। लुधियाना पुलिस कमिश्नर ने आर एन धोके ने कहा है कि मसीह अपने घर के बाद टहल रहा था साथ ही किसी से फोन पर बात कर रहा था तभी दो लोग बाइक पर आए और उन्हें गोली मार दी। वो चर्च के पहले मारे पर रहते थे। घायल स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
लुधियाना में पैस्टर सुल्तान मसीह का कत्ल, चर्च के बाहर तीन गोलियां मार कर ली जान
पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
Written by ईएनएस

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा चंडीगढ़ समाचार (Chandigarh News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 16-07-2017 at 06:44 IST 