पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह असम की जेल में बंद हैं। लेकिन अब वो 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार हो सकता है। पंजाब पुलिस ने 2023 में अमृतसर के बाहरी इलाके में एक पुलिस थाने पर हमला करने के आरोप में अमृतपाल को गिरफ्तार किया था और असम के डिब्रूगढ़ की एक स्थानीय अदालत से ‘ट्रांजिट रिमांड’ हासिल की थी।

अमृतपाल बना CM उम्मीदवार

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार अकाली दल (वारिस पंजाब डे) ने रविवार को अमृतपाल सिंह को अपनी पार्टी की तरफ से सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया। इस बीच फरीदकोट सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अगले डेढ़ साल तक अमृतपाल सिंह का प्रचार करने की अपील की है।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को शुक्रवार को अजनाला की अदालत में पेश किया। इसके बाद उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। 9 अप्रैल को पपलप्रीत सिंह को लेने के लिए पंजाब पुलिस असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी। यहां पर पपलप्रीत एनएसए के तहत पिछले डेढ़ साल से जेल में बंद है। पपलप्रीत को अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था। वह अमृतपाल सिंह का सलाहकार भी माना जाता है।

‘ऐसे लोगों को फांसी की सजा…’, गुना में हुई हिंसा को लेकर पत्थरबाजों पर भड़के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

मालवा क्षेत्र से लड़ सकता अमृतपाल

बता दें कि पंजाब के मालवा क्षेत्र में करीब 70 विधानसभा सीटें आती हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण इलाका है। अमृतपाल सिंह को यही कि किसी एक सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है, ताकि पूरे क्षेत्र पर इसका असर पड़े। अमृतपाल सिंह 2024 में निर्दलीय सांसद चुना गया। वह जेल में बंद था और उसने अपना नॉमिनेशन भरा और उसके कार्यकर्ताओं ने उसके लिए जमकर प्रचार किया।

पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह को 38 फ़ीसदी से अधिक वोट मिले थे। निर्दलीय अमृतपाल सिंह को 4,04,430 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कुलबीर सिंह थे, जिन्हें 2,07,310 वोट मिले थे। वहीं आम आदमी पार्टी इस लोकसभा सीट पर तीसरे नंबर पर थी, जिनके उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर को 1,94,836 वोट मिले थे।