पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के बारे में प्रमुख पार्टियों के अपनी रणनीति की घोषणा करने के बावजूद सत्ताधारी एआइएनआरसी ने अभी तक अपनी चुनावी योजना की घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अभी तक अपनी ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस की रणनीति की घोषणा नहीं की है। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में एआइएनआरसी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ चुकी भाजपा के इस बार अकेले चुनाव लड़ने की संभावना है। बहरहाल, कांग्रेस और द्रमुक ने गठबंधन कर लिया है और गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में 21 सीटें जबकि द्रमुक के खाते में नौ सीटें आई हैं। द्रमुक की प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक ने केंद्र शासित राज्य में 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है।
पुडुचेरी विस चुनाव: एआइएनआरसी ने नहीं की चुनावी रणनीति की घोषणा
वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में एआइएनआरसी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ चुकी भाजपा के इस बार अकेले चुनाव लड़ने की संभावना है।
Written by भाषा
पुडुचेरी

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा पुदुचेरी समाचार (Puducherryelections2016 News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 21-04-2016 at 23:51 IST