उत्तर प्रदेश में ऐसे पोस्टर देखने को मिल रहे हैं जिसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को महिषासुर के रूप में दिखाया जा रहा है जबकि एक भाजपा महिला नेता को देवी दुर्गा के रूप में। वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा महिला नेता का कहना है कि उन्हें इन पोस्टर्स की जानकारी नहीं है। वहीं वो जल्द से जल्द जिसने भी ये पोस्टर्स लगवाए हैं उनका पता लगाएंगी।
प्रियंका गांधी को बनाया महिषासुर: दरअसल ये पोस्टर्स उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देखने को मिल रहे हैं। इन पोस्टर्स में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है जबकि देवी दुर्गा के रूप में दिख रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की विधायक प्रियंका सिंह रावत। ऐसे में ये पोस्टर्स न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस इससे नाराज नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रियंका सिंह रावत को इनकी कोई जानकारी नहीं है।
Posters showing BJP MP Priyanka Singh Rawat as goddess Durga and Congress General Secretary Eastern UP Priyanka Gandhi Vadra as 'Mahishasura', seen in Barabanki. BJP MP Priyanka Singh Rawat, says, "I will find out who has put up these posters." (3.2.19) pic.twitter.com/3mLoGkZow8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 4, 2019
प्रियंका सिंह रावत का क्या है कहना: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को महिषासुर के रूप में दिखाए गए जबकि देवी दुर्गा के रूप में दिख रही प्रियंका सिंह रावत का कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। वहीं वो जल्द से जल्द उस शख्स का नाम पता लगाकर रहेंगी जिसने भी ये पोस्टर्स लगवाए हैं।
बिहार में पीएम मोदी बने थे महिषासुर: बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी नेता को किसी देवी-देवता या असुर के रूप में नजर आए हो। इससे पहले हाल ही में बिहार में कुछ पोस्टर्स लगे थे जिसमें पीएम मोदी को महिषासुर जबकि राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया था। हालांकि उन पोस्टर्स से कांग्रेस ने दूरी बना ली थी और कहा था कि उनकी तरफ से ऐसे पोस्टर नहीं लगाए गए हैं।