Pipra Assembly Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से पिपरा विधानसभा सीट भी काफी मशहूर है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने दो बार से पार्टी का परचम लहरा रहे श्यामबाबू प्रसाद यादव पर ही भरोसा जताया है। शुरुआती रुझानों में फिलहाल बीजेपी की आगे चल रही हैं। वहीं महागठबंधन में यह सीट सीपीआईएम के खाते में गई है। सीपीआईएम ने राज मंगल प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
| पार्टी | उम्मीदवार | विजेता |
| बीजेपी | श्यामबाबू प्रसाद यादव | 8332 |
| सीपीआईएम | राज मंगल प्रसाद | 5954 |
2020 के चुनाव में पिपरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट श्याम बाबू प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की थी। श्याम बाबू प्रसाद यादव को 88587 वोट मिले थे। वह पहले नंबर पर रहे थे। वहीं सीपीएम कैंडिडेट राज मंगल प्रसाद को 80410 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार अवधेश कुशवाहा को 6940 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| श्याम बाबू प्रसाद यादव | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 88,587 | विजेता | 8,177 |
| राज मंगल प्रसाद | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) | 80,410 | उपविजेता | — |
| अवधेश कुशवाहा | निर्दलीय | 6,940 | तीसरा | — |
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2015 के चुनाव में पिपरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्याम बाबू प्रसाद यादव ने कब्जा जमाया था। यादव ने जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कृष्ण चंद्र को 3930 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी। श्याम बाबू प्रसाद यादव को कुल 65552 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे कृष्ण चंद्र को कुल 61422 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के राज मंगल प्रसाद को कुल 8366 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| श्याम बाबू प्रसाद यादव | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 65,552 | विजेता | 3,930 |
| कृष्ण चंद्र | जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) | 61,422 | उपविजेता | — |
| राज मंगल प्रसाद | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) | 8,366 | तीसरा | — |
2010 पिपरा विधानसभा चुनाव परिणाम
वहीं, 2010 में पिपरा में जनता दल यूनाइडेट के कैंडिडेट अवधेश कुमार कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुबोध यादव को 11887 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी। अवधेश कुमार कुशवाहा को कुल 40099 वोट मिले थे। सुबोध यादव को कुल 28212 वोटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के राज मंगल प्रसाद को कुल 9254 वोट मिले थे।
| क्रमांक | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अवधेश कुमार कुशवाहा | जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) | 40,099 | विजेता | 11,887 |
| 2 | सुबोध यादव | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 28,212 | उपविजेता | — |
| 3 | राज मंगल प्रसाद | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) | 9,254 | तीसरा | — |
