Pastor John Jebaraj: केरल के मुन्नार से पादरी जॉन जेबराज को गिरफ्तार किया गया है। जेबराज पर दो नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। जेबराज कोयंबटूर में किंग्स जेनरेशन चर्च का पादरी है। जेबराज को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया और यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जेबराज की उम्र 37 साल है और उसकी सोशल मीडिया पर बड़ी फॉलोइंग है। वह पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। जेबराज को कोयंबटूर के सेंट्रल ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन ने मुन्नार से पकड़ लिया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। जेबराज को देश से भागने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

यौन उत्पीड़न केस में पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद, मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला

जेबराज पर POCSO एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न से संबंधित कई धाराएं लगाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेबराज ने पिछले साल मई में कोयंबटूर स्थित अपने घर पर एक पार्टी के दौरान नाबालिगों पर यौन हमला किया था। नाबालिगों में से एक ने हाल ही में अपने एक रिश्तेदार को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद सेंट्रल ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

जेबराज ने आरोपों से किया इनकार

जेबराज हाल ही में जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट तक गया था। जेबराज ने उस पर लगे तमाम आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि इसके पीछे उसकी पत्नी का हाथ है, जो उनसे अलग रह रही है। पादरी का पत्नी के साथ तलाक का मामला चल रहा है।

बजिंदर सिंह को सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा

इन दिनों सोशल मीडिया पर पंजाब के एक पादरी बजिंदर सिंह को बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने की जबरदस्त चर्चा है। बजिंदर सिंह पर आरोप था कि उसने विदेश ले जाने का वादा करके एक महिला को बहला-फुसलाया और मोहाली स्थित अपने घर पर उससे बलात्कार किया। महिला का आरोप था कि बजिंदर ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। बजिंदर सिंह सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलर है।

पादरी बजिंदर सिंह ने की सारी हदें पार, महिला को जड़े थप्पड़, गला भी पकड़ा; VIDEO