Parihar Assembly Election Result 2025: बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित परिहार विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से गायत्री देवी को ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 82,644 वोट मिले थे। राजद से बागी होकर चुनावी मैदान में रही रितु जायसवाल दूसरे स्थान पर रहीं, उनको 65,455 वोट मिले। आरजेडी की स्मिता पुरवे गुप्ता तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, उनको महज 48,534 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीगायत्री देवी82,644
आरजेडीस्मिता पुरवे गुप्ता48,534

2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गायत्री देवी ने परिहार ने जीत हासिल की थी। गायत्री देवी 73,420 वोट लाकर पहले स्थान पर रही थीं। वहीं लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के उम्मीदवार रितु जायसवाल 71,851 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। तो आरएलएसपी कैंडिडेट अमजद हुसैन अनवर को 9968 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
गायत्री देवीभारतीय जनता पार्टी (BJP)73,420विजेता1,569
ऋतु कुमारराष्ट्रीय जनता दल (RJD)71,851उपविजेता
अमजद हुसैन अनवरराष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)9,968तीसरा

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में परिहार सीट पर बीजेपी कैंडिडेट गायत्री देवी ने जीत हासिल की थी। गायत्री देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रामचंद्र पूर्वे को कुल 4017 वोटों से मात दी थी। गायत्री देवी को कुल 66388 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामचंद्र पूर्वे को 62371 वोट मिले थे। तो वही तीसरे स्थान पर रहीं जेएपीएल कैंडिडेट सरिता देवी को कुल 8005 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
गायत्री देवीभारतीय जनता पार्टी (BJP)66,388विजेता4,017
रामचंद्र पूर्वेराष्ट्रीय जनता दल (RJD)62,371उपविजेता
सरिता देवीजनता दल (एलीड/JP-L) (JAPL)8,005तीसरा

2010 परिहार विधानसभा चुनाव परिणाम

2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो इस पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम नरेश प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। राम नरेश प्रसाद यादव ने आरजेडी उम्मीदवार रामचंद्र पूर्वे को 4218 वोटो से हराया था। राम नरेश प्रसाद यादव को कुल 32987 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामचंद्र पूर्वे को कुल 28769 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद परवेज आलम को कुल 20388 वोट मिले थे।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
राम नरेश प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (BJP)32,987विजेता4,218
रामचंद्र पूर्वेराष्ट्रीय जनता दल (RJD)28,769उपविजेता
मोहम्मद परवेज आलमभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)20,388तीसरा