Parihar Assembly Election Result 2025: बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित परिहार विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से पार्टी ने एक बार फिर से गायत्री देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने मुकाबले को दिलचस्प बनाते हुए स्मिता पुरवे गुप्ता को कैंडिडेट बनाया है।
| पार्टी | उम्मीदवार | विजेता |
| बीजेपी | गायत्री देवी | |
| आरजेडी | स्मिता पुरवे गुप्ता |
2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गायत्री देवी ने परिहार ने जीत हासिल की थी। गायत्री देवी 73420 वोट लाकर पहले स्थान पर रही थीं। वहीं लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के उम्मीदवार ऋतु कुमार 71851 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। तो आरएलएसपी कैंडिडेट अमजद हुसैन अनवर को 9968 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| गायत्री देवी | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 73,420 | विजेता | 1,569 |
| ऋतु कुमार | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 71,851 | उपविजेता | — |
| अमजद हुसैन अनवर | राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) | 9,968 | तीसरा | — |
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में परिहार सीट पर बीजेपी कैंडिडेट गायत्री देवी ने जीत हासिल की थी। गायत्री देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रामचंद्र पूर्वे को कुल 4017 वोटों से मात दी थी। गायत्री देवी को कुल 66388 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामचंद्र पूर्वे को 62371 वोट मिले थे। तो वही तीसरे स्थान पर रहीं जेएपीएल कैंडिडेट सरिता देवी को कुल 8005 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| गायत्री देवी | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 66,388 | विजेता | 4,017 |
| रामचंद्र पूर्वे | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 62,371 | उपविजेता | — |
| सरिता देवी | जनता दल (एलीड/JP-L) (JAPL) | 8,005 | तीसरा | — |
2010 परिहार विधानसभा चुनाव परिणाम
2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो इस पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम नरेश प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। राम नरेश प्रसाद यादव ने आरजेडी उम्मीदवार रामचंद्र पूर्वे को 4218 वोटो से हराया था। राम नरेश प्रसाद यादव को कुल 32987 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामचंद्र पूर्वे को कुल 28769 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद परवेज आलम को कुल 20388 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| राम नरेश प्रसाद यादव | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 32,987 | विजेता | 4,218 |
| रामचंद्र पूर्वे | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 28,769 | उपविजेता | — |
| मोहम्मद परवेज आलम | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 20,388 | तीसरा | — |
