उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। “टाइम्स ऑफ इंडिया” की एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल की एक लड़की का कई दिनों तक पीछा करने के बाद कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उसका रेप किया। रिपोर्ट के मुताबिक जब यह वारदात हुई तब पीड़िता के माता पिता घर में नहीं थे वे किसी काम से अलीगढ़ गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ दरिंदगी की।
मामला गाज़ियाबाद के कविनगर का है। 3 सितंबर को कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग अपने छोटे भाई बहन के साथ सो रही थी। तभी अचानक एक शख्स कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुस आया और उसे घसीट कर छत में ले गया। जिसके बाद उसने उसका बलात्कार किया। पीड़ित ने अपने छह दोस्तों पर मोलेस्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता जो की एक दैनिक मजदूर हैं। उन्होने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी ने उन्हें फोन किया और रोने लगी।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज करने अलीगढ़ गए थे। तभी उनकी बेटी का फोन आया और वह ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी। उसने बताया कि उसे ठीक नहीं लग रहा है और बहुत दर्द हो रहा है। लड़की के पिता ने बताया कि ये सुनने के बाद उन्होने अपनी पत्नी को फोन दिया। पत्नी के बार-बार पूछने के बाद बेटी ने बताया कि उसका रेप हुआ है। नाबालिग ने बताया कि एक शख्स स्कूल जाने पर अक्सर उसे परेशान करता था, उसने उसका घर में घुसकर बलात्कार किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक रात को नाबालिग घर में अपने चार बहन-भाइयों के साथ सो रही थी। इसी दौरान दीवार फांदकर कुछ आरोपी उसके घर में घुस गए। छात्र के मुंह में कपड़ा ठूंसकर आरोपी उसे छत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके भाई बहन गहरी नींद में सो रहे थे और उन्हें कुछ महसूस नहीं हुआ।
किशोरी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरोपी उसे बदहवास हालत में छत पर ही छोड़कर फरार हो गए और घटना के बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात जब उसे होश आया तो उसने पिता को फोन कर सारी बात बताई। वह तत्काल अलीगढ़ से गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने वीडियो बनाया है। लड़की ने बताया कि उन्होंने मारपीट का वीडियो भी बनाया है और अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया है। जाने से पहले, आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को अपराध की सूचना दी तो वह उसके भाई और बहन को मार देगा