Odisha Cabinet reshuffle: साल 2024 में होने वाले ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को ओडिशा में नई मंत्रिपरिषद ने शपथ ली है। इस मंत्रिमंडल में 5 महिला मंत्रियों को भी जगह दी गई है। इसके अलावा इस मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को भी प्रतिनिधित्व करने का बड़ा मौका दिया गया है। रविवार को 21 विधायकों ने मंत्री पद की पद एवं गोपनीयता की शपथ ली इसके पहले शनिवार को ओडिशा के सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रविवार को ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार के नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई।

साल 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले ही सीएम पटनायक ने बीजू जनता दल के नए चेहरों को मौका देने के अलावा युवा और अनुभवी नेताओं के को मिलाजुलाकर कैबिनेट में पेश करने क संयोजन को कैबिनेट में पेश करने के लिए फेरबदल किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह लोक सेवा के नए सम्मेलन केंद्र में हुआ। भुवनेश्वर में भवन। नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली राज्य मंत्रिपरिषद में 13 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहित कुल 21 मंत्रियों ने शपथ ली।

8 साल के बाद हुई अतनु साब्यसाची नायक की कैबिनेट में वापसी
अतनु साब्यसाची नायक की एक बार फिर नवीन पटनायक कैबिनेट में वापसी हुई है। वो पिछले 8 सालों से कैबिनेट में जगह नहीं बना पा रहे थे। लेकिन उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई और इस नए कैबिनेट में सीएम पटनायक ने उन्हें एक बार फिर कैबिनेट में शामिल करके काम करने का मौका दिया है। बीजू जनता दल के सूत्रों से पता चला कि आदिवासी नेता जगन्नाथ सारका को सबसे पहले शपथ दिलाई गई। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उनका नाम भगवान जगन्नाथ के नाम पर है।

मंत्रिमंडल में 5 महिला विधायकों को जगह
नवीन पटनायक के नए मंत्रिमंडल में पांच महिला मंत्रियों को भी जगह दी गई है जिनमें से 3 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं पिछली कैबिनेट की बात करें तो महज दो महिलाओं को ही मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। इस बार कैबिनेट में तीन महिला विधायकों को जगह दी गई है। इस बार महिला कैबिनेट मंत्रियों में प्रमिला मलिक, उषा देवी और तुकुनी साहू को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

इन बड़े नामों को नहीं मिली जगह
ओडिशा कैबिनेट में फेरबदल के दौरान कुछ ऐसे चेहरे भी सामने आए जिनके बिना किसी ने ओडिशा कैबिनेट की कल्पना भी नहीं कर सकते थे उनमें से सबसे पहला नाम है राज प्रताप जेना का राज प्रताप जेना ओडिशा के कानून और पंचायती राज मंत्री के पद पर थे। उनके अलावा वन और पर्यावरण मंत्री बिक्रम केशरी अरुख को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। वहीं अरुण साहू जो राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री थे उनके अलावा गृह राज्य मंत्री दिव्य शंकर मिश्रा को भी इस बार नवीन पटनायक कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई।

नवीन पटनायक के लगातार पांचवें कार्यकाल के 3 साल पूरे
सरकार ने 29 मई को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में अपने लगातार पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं। भुवनेश्वर के लोकसेवा भवन के नए कन्वेंशन सेंटर में जारी एक समारोह में राज्यपाल गणेशी लाल ने विधायकों को मंत्रिपद की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिपद की शपथ लेने वालों में बीजद के विधायक जगन्नाथ सारका, निरंजन पुजारी और आर. पी. स्वैन भी शामिल हैं। महिला विधायकों- प्रमिला मल्लिक, उषा देवी और तुकुनि साहू को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।