शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा की नौंवी पुण्यतिथि थी। इसके लिए नीतीश कुमार नालंदा के अपने पैतृक गांव क्लयाणबीघा पहुंचे। वहां पर उन्होंने मंजू सिन्हा की मूर्ति के साथ-साथ पिता कविराज रामलखन सिंह और मां परमेशवरी देवी की मूर्ति पर भी पुष्प अर्पित किए। नीतीश के पिता रामलखन ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था।

नीतीश के साथ उनके परिवार के कई लोग भी वहां पर थे। जिनमें उनके बेटे निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार, बड़ी बहन ऊषा देवी और छोटी बहन इंदु कुमारी शामिल थीं।

नीतीश कुमार की पत्नी मंजू की मृत्यु 2007 में हुई, दोनों की 1973 में शादी हुई थी। नीतीश ने वहां के देवी मंदिर जाकर राज्य के लोगों के लिए प्रार्थना भी की। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने गांव के लोगों से तकरीबन आधे घंटे तक बातचीत भी की थी।