वर्णिका कुंडू के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला सुर्खियों में है। इस मामले में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला मुख्य आरोपी है। वर्णिका की फेसबुक पर साझा की गई आपबीती यह मामला काफी गरमा गया था। इस बीच एक एनआरआई महिला की आपबीती भी सामने आई है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक 38 साल की एक महिला ने पुलिस में अपने बॉस के खिलाफ पीछा करने, जबरन वसूली और शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका रेप के लिए बॉस ने ऑस्ट्रेलिया तक उसका किया पीछा किया। महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गई थी।
खबर के मुताबिकस महिला की आरोपी से पहली मुलाकात दफ्तर में हुई थी। पीड़िता बताती है कि आरोपी ने उससे दोस्ताना रवैया अख्तियार करीबी बढ़ाई और फिर एक दिन धोके से उसका रेप कर दिया। पीड़िता का दावा है, 2013 में एक दिन, जब आरोपी को पता चला कि वह(पीड़िता) अपने गुरुग्राम के घर में अकेली है, तो वह वहां पर पहुंच गया। एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़िता ने अपने और उसके लिए एक ड्रिंक तैयार किया। ड्रिंक देने के बाद वह किचन में चली गई। वापिस आकर जब दोनों ने ड्रिंक खत्म की तो वह(महिला) बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को बिस्तर पर नग्न अवस्था में पाया और आरोपी एक कुर्सी पर आराम से बैठा था। आरोपी ने उसे सब कुछ भूल जाने को कहा और ऐसा नहीं करने पर उसे नौकरी से हटवाने तक की धमकी दी। आरोपी ने धमकाया कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वह उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को लीक कर देगा।
खबर के मुताबिक उस दिन के बाद से आरोपी ने पीड़िता का कई बार शारीरिक शोषण किया। महिला ने जब उससे ऐसा नहीं करने की इंल्तजा की तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐठना शुरू कर दिया। महिला का दावा है कि वह उसे लाखों रुपये दे चुकी है। आरोपी ने उससे मामला रफा-दफा करने के लिए 20 लाख रुपये की डिमांड की, जिसके लिए महिला तैयार भी हो गई थी लेकिन बाद में उसने फिर से उसका शोषण किया। पीड़ीता का दावा है कि आरोपी इतनी सफाई से उसका पीछा कर रहा था कि उसे उसके ऑस्ट्रेलिया सेटल होने के प्लान के बारे में भी जानकारी थी।
वहीं महिला जब ऑस्ट्रेलिया में सेटल हो गई तब भी आरोपी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। एक दिन जब महिला मेलबर्न की सड़कों पर घूम रही थी, तो किसी ने उसके कंधे पर हाथ दिया। शख्स ने खुद को आरोपी बताया और उससे कहा कि वह मरने के लिए तैयार हो जाए। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया में भी हैरेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। आरोपी ने महिला के पति को मैसेजिस और मेल भेजकर उसका चरित्रहनन किया। पुलिस ने इस मामले में रेप, धोकाधड़ी, ताक-झांक, आपराधिक धमकी, नुकसान पहुंचाने जैसे चार्जिस के तहत मामला दर्ज किया है।
