दो हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और तीन हाई कोर्ट के न्यायाधीशों का मंगलवार को तबादला कर दिया गया। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट के भी एक जज शामिल हैं। विधि मंत्रालय के मुताबिक छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नवीन सिन्हा का तबादला राजस्थान हाई कोर्ट कर दिया गया जबकि त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक गुप्ता को सिन्हा की जगह दी गई है। इस समय राजस्थान हाई कोर्ट का नेतृत्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अजय रस्तोगी कर रहे हैं।

इसी बीच गुवाहाटी हाई कोर्ट के जज तिनलियानथंग वाइफेई का तबादला त्रिपुरा हाई कोर्ट में कर दिया गया। जबकि दिल्ली हाई कोर्ट के जज वेदप्रकाश वैस का तबादला मेघालय हाई कोर्ट में कर दिया गया। साथ ही मद्रास हाई कोर्ट के जज सतीश कुमार अग्निहोत्री का तबादला सिक्किम हाई कोर्ट में कर दिया गया।