देश की राजधानी में बैठकर पूरे देश में फर्जी फोन कर लोगों से पैसे ऐंठने वाले दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने बेनकाब किया है। पुलिस की गिरफ्तार में 23 व 24 साल के दो युवक हैं। जो फोन करके लोगों से बैंक खातों में बड़ी रकम मंगाते थे। यह पैसा निवेश, आयकर और विभिन्न इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगा जाता था। जिसके बदले में लोगों को कम समय में ही बड़ी राशि वापस करने का आश्वासन दिया जाता था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि इन ठगों ने पिछले दिनों जम्मू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव को फोन पर इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 41 लाख रुपए का चूना लगाया।
जिसके बाद पुलिस गिरोह का पता लगाने में लग गई। पुलिस ने सतीश कुमार (24) और सूरज सिंह (23) नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया। जो लोगों को झूठी इंश्योरेंस पॉलिसी बेचते थे और बड़ी रकम ठगते थे। लोगों की शिकायत में पता चला कि दोनों अपने को नेशनल सेविंग फंड डिपार्टमेंट, आरबीआइ, आयकर और प्रचलित इश्योरेंस कंपनियों के अधिकारी बताते थे। वे अपने काम को अंजाम देने के लिए दर्जनों फोन और सिम कार्ड का प्रयोग करते थे। पुलिस ने मौके से बरामद किया है। सतीश कुमार नोएडा के सेक्टर-73 में रहता था, जो मूलरूप से रहने वाला ईटावा का है। जबकि सूरज सिंह उत्तम नगर में रहता था।