दिल्ली सरकार यानी आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रक्षाबंधन के मौके पर एक ‘खास सर्विस’ देने का ऐलान किया लेकिन उनकी खिंचाई हो गई। दरअसल, गुरुवार (18 अगस्त) को केजरीवाल ने ट्वीट करके बताया कि रक्षा बंधन के मौके पर उनकी सरकार की तरफ से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिलाओं को फ्री सफर करवाया जाएगा। इसपर लोगों ने उन्हें घेर लिया। कोई कह रहा था इस दिन तो वैसे ही सब लोग घर पर रहते हैं। वहीं किसी ने फ्री वाई-फाई पर सवाल कर लिया। वहीं एक ट्वीट में तो यह भी कहा गया कि लड़कों को भी इस सर्विस का फायदा मिलना चाहिए। एक दूसरे ट्वीट में तो यह भी कहा गया कि ऐसी फ्री सर्विस देकर केजरीवाल लोगों को अक्षम बना रहे हैं। केजरीवाल ने लिखा था, ‘रक्षा बंधन के मौके पर डीटीसी सभी महिलाओं को फ्री में सफर करवाएगी।’
गौरतलब है कि हर साल रक्षाबंधन के मौके पर यह फ्री सर्विस दी जाती है। हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन बहनों के लिए स्टेट परिवहन की बसों में फ्री में सफर की व्यवस्था की थी। उसके बाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी राजधानी में विभिन्न रूटों पर चलने वाली नॉन एसी बसों में रक्षा बंधन के दिन बहनों को फ्री में सफर करने का तोहफा दिया था। देखिए केजरीवाल के लिए क्या-क्या ट्वीट आए-
यह ट्वीट अरविंद केजरीवाल ने किया था।
On the occasion of Raksha Bandhan, DTC offers free travel to all women today
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 18, 2016
.@ArvindKejriwal well played sir! Aaj to waise bhi sab ghar me hi rehte hain .. family k saath ??
— maithun (@Being_Humor) August 18, 2016
https://twitter.com/nawazuddin_NS/status/766141911153401856
.@ArvindKejriwal sir, rakshabandhan to bhai-behen ka tyohar hai to sirf beheno ko free service kyon? Aap gharoṅ me ladai krwana chahte hain?
— maithun (@Being_Humor) August 18, 2016
https://twitter.com/JhanwarRajendra/status/766113314191605760
https://twitter.com/hindu4mIslamiup/status/766108365114212352
ये बनिया सिर्फ फ्री की भाषा समझता है। दिल्ली में फ्री बोल बोल के पूरी दिल्ली बेच खायी। नागरिक को सक्षम बनाओ अक्षम नहीं।
— Mohit Shrivastava ❄️ (@mohit5783) August 18, 2016