अन्ना की रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अपमान हुआ है। गुरुवार (29 मार्च) को अन्ना की रैली में उन पर जूता फेंकने की कोशिश हुई। अच्छी बात थी कि जूता दूसरी ओर जाकर गिरा। फडणवीस इस हमले में बाल-बाल बचे। वह इस दौरान सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। आपको बता दें कि अन्ना ने गुरुवार (29 मार्च) शाम अपना अनशन तोड़ा। दिल्ली के रामलीला मैदान में वह सात दिनों से अनशन पर थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनसे मिलने आए थे। उन्होंने अन्ना से मुलाकात की और जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। फडणवीस के अलावा केंद्रीय कृषि राज्य गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे।

हुआ यूं कि फडणवीस गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। वह अनशन स्थल पर आए और अन्ना से मिले। अन्ना को उन्होंने अनशन तोड़ने के लिए राजी किया। फिर जूस पिलाया और अनशन खत्म कराया। आगे अन्ना के समर्थकों और बाकी लोगों को वह संबोधित कर रहे थे।

मंच पर खड़े होकर वह बोल ही रहे थे। अचानक उनकी ओर किसी शख्स ने जूता फेंका। हालांकि, जूता सीएम से काफी दूर था। अच्छी बात थी कि फेंकने वाले का निशाना सही नहीं लगा। वहीं, सीएम इस घटना से बिल्कुल भी प्रभावित न हुए। उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा। अनशन के दौरान उन पर हमले की कोशिश किसने की, अभी तक इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।