भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को अपने नए राजनीतिक मोर्चे ‘आवाज-ए-पंजाब’ की औपचारिक घोषणा कर दी। गुरुवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने इसका एलान किया। सिद्धू ने कहा, ‘भारत में एक परंपरा रही है कि अच्छे लोगों को सजावट के सामान की तरह और सिर्फ प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।’ उन्होंने ‘आवाज-ए-पंजाब’ की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि ‘आवाज-ए-पंजाब एक इंकलाबी आवाज है।’
प्रेस कॉन्फेंस में उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ‘केजरीवाल जी ने मेरे साथ मुलाकात के बारे में ट्वीट किया था। लेकिन उन्होंने आधा सच बताया था। अब मैं आपको पूरा सच बताता हूं। जब मैं उनसे मुलाकात करने गया तो उनसे कहा कि मैं 60 साल की पार्टी और 12 साल की सेवा छोड़कर आपके पास पंजाब के लिए आया हूं। बताईए क्या करना है। तो उन्होंने कहा कि आप चुनाव मत लड़िए, अपनी पत्नी को चुनाव में खड़ा कर दीजिए। हम उन्हें मंत्री बना देंगे। लेकिन उसके बाद मैंने कहा ‘सतश्री अकाल’।’ साथ ही सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको (केजरीवाल) ‘यस मैन’ चाहिएं।
Read Also: नवजोत सिंह सिद्धू ने बनाई अलग पार्टी, बोले- राज्यसभा से इस्तीफे का केजरीवाल से लेना-देना नहीं
Kejriwal told me don't fight elections,ask ur wife to contest will make her a minister.I said 'SatshriAkal': Navjot pic.twitter.com/vFs0gO6VPM
— ANI (@ANI) September 8, 2016
प्रेस कॉन्फेंस में सिद्धू के साथ बलविंदर सिंह और सिमरजीत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। सिद्धू ने कहा, ‘गंभीर संकट में पड़े पंजाब के लिए आवाज-ए-पंजाब पुनरुत्थान लाने वाला और संकटमोचक है। सरकार लोगों के लिए होनी चाहिए, मगर पंजाब में सबकुछ एक परिवार है। उनका उद्देश्य उन लोगों से लड़कर राज्य को फिर से समृद्ध बनाना होगा जिन्होंने ‘पंजाब को बर्बाद’ कर दिया है। वो पंजाब कहां है जो ढेर सारे खिलाड़ी पैदा करता था? आज सड़कें ड्रग एडिक्ट्स से भरी पड़ी हैं।’
Navjot Singh Sidhu Launches His Party ‘Awaaz-e… by Jansatta
Read Also: राजपाट: अब पूरी ताकत से बीजेपी से हिसाब चुकता करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू
बता दें, जुलाई में सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ी थी। इस्तीफे के बाद उनके और उनकी पत्नी के आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें तेज थीं। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। लेकिन उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन नहीं की।
You(Kejriwal) only want 'Yes Men': Navjot Sidhu pic.twitter.com/mjEDn7nvIB
— ANI (@ANI) September 8, 2016
Read Also: नवजोत कौर सिद्धू ने पहली बार किया AAP पर कटाक्ष, अब तक घोषित उम्मीदवारों पर भी उठाई अंगुली
Read Also: जब कपिल शर्मा शो में इस्तीफे वाले सवाल पर सीट से उठ गए नवजोत सिंह सिद्धू