कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार आखिरकार 14 महीने की लंबी जद्दोजहद के बाद गिर गई। इसी के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता भी साफ हो गया। मंगलवार (23 जुलाई) को 225 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 20 सदस्य अनुपस्थित थे ऐसे में बहुमत का आंकड़ा घट गया और 105 सदस्यों वाली बीजेपी ने सदन में बहुमत हासिल कर लिया।

Mumbai: कई घंटों से मुंबई में मॉनसून ने एक बार फिर रंग दिखाया है। इसके चलते कई जगह दुर्घटनाएं भी हुईं। सायन इलाके में 3 कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। इसके चलते 8 लोग घायल हो गए। यह हादसा भारी बारिश के चलते कम हुई दृश्यता की वजह से हुआ।

आंध्र प्रदेश में तिरुपति से 50 किलोमीटर दूर नागरी में एक वैन और बस की टक्कर में चेन्नई के चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई तथा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह हादसा तब हुआ जब चेन्नई के एक परिवार के छह सदस्य यहां भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद मंगलवार देर रात अपनी वैन से घर लौट रहे थे।

बिहार से जुड़ी सभी खास खबरों के लिए क्लिक करें

Live Blog

19:16 (IST)24 Jul 2019
अलीगढ़ः तूफानी बारिश के चलते गिरी दीवार, तीन लोगों की मौत

अलीगढ़ के थाना चंदौसा के नगला गांव में तूफानी बारिश के चलते एक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

18:08 (IST)24 Jul 2019
राजस्थान: कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में  कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। 

17:23 (IST)24 Jul 2019
15-20 मिनट लेट चल रही मुंबई लोकल, कई जगह ठप हुई सेवा

भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पटरियों पर पानी जमा हो गया है। वहीं कई अन्य तकनीकी खराबी के चलते मुंबई लोकल ट्रेन 15-20 मिनट की देरी से चल रही है।

16:32 (IST)24 Jul 2019
ओडिशा में खदान हादसे में चार खनिकों के फंसे होने की आशंका, 9 घायल

अनुगुल जिला स्थित तालचेर कोयला क्षेत्र में एक खदान में कोयले का ढेर खिसकने से नौ खनिक घायल हो गए और चार अन्य के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की खदान में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे यह हादसा हुआ।

16:09 (IST)24 Jul 2019
यमुना नदी में डूबे दो युवक

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को बलदेव क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आगरा के बोदला इलाके में रहने वाले तीन दोस्त आसिफ (21) पुत्र असगर और सौरभ (19) पुत्र राजू और एक अन्य दोस्त बलदेव क्षेत्र के कैलाश पुल के पास यमुना में नहाने गए थे।

15:45 (IST)24 Jul 2019
जयपुर: झगड़े में युवक की हत्या

जयपुर शहर के मानसरोवर इलाके में झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र पाल मंगलवार रात इलाके में एक चाय की दुकान पर गया था। वहां दुकान के मालिक के साथ उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकान के मालिक और चार अन्य ने वीरेंद्र से मारपीट की और लोहे के रॉड से उस पर हमला किया।

15:26 (IST)24 Jul 2019
येदियुरप्पा ने कहाः सरकार गठन पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहा हूं

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि वह राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
विधानसभा में विश्वासमत हारने के बाद मंगलवार को कांग्रेस-जद (एस) की 14 माह पुरानी सरकार गिर गई। इसके बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस्तीफा दे दिया।

14:04 (IST)24 Jul 2019
अमरनाथ गुफा के लिए जम्मू से 2,700 से अधिक तीर्थयात्री

दक्षिण कश्मीर हिमालय में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर से 2,723 तीर्थयात्रियों का 23वां जत्था बुधवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों में 626 महिलाएं, पांच बच्चे और 141 साधु-संत शामिल हैं।

13:20 (IST)24 Jul 2019
मुंबई में हुई भारी बारिश

करीब एक हफ्ते तक मौसम सूखा रहने के बाद मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात और बुधवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में शहर और उसके उपनगरों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

12:55 (IST)24 Jul 2019
बस और वैन के बीच हुई टक्कर, चार तीर्थयात्रियों की मौत

आंध्र प्रदेश में तिरुपति से 50 किलोमीटर दूर नागरी में एक वैन और बस की टक्कर में चेन्नई के चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई तथा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

12:35 (IST)24 Jul 2019
मेरठः कांवड़ियों की भीड़ देखते हुए 25 से 30 जुलाई सभी स्कूल रहेंगे बंद

मेरठ कलेक्टर ने कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर 25 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। नेशनल हाइवे 58 समेत कई रास्ते इस दौरान बंद रहेंगे।

12:11 (IST)24 Jul 2019
शामली में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि विक्की नाला का शव मंगलवार को कांधला शहर में एक ट्यूबवेल के पास मिला। उसके शव पर गोलियों के निशान थे।

11:39 (IST)24 Jul 2019
रिटारयमेंट से 8 दिन पहले लेखपाल को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने बीती रात 10 बजे गाजीपुर जनपद के सैदपुर में लेखपाल मोहम्मद असलम को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस मामले में सैदपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक लेखपाल असलम 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे।

11:15 (IST)24 Jul 2019
यमुना के बहाव में दो युवक बहे,एक को बचाया गया

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में यमुना नदी के बहाव में दो युवक बह गए जिनमें से एक को बचा लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पानीपत निवासी आदिल (16) और समीर (17 मंगलवार शाम जिले के कैराना शहर में नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान दोनों पानी के बहाव में वह बह गए। पुलिस ने बताया कि इनमें से आदिल को बचा लिया जो पानी के साथ बह कर पुल तक पहुंच गया था। समीर अब भी लापता है।

10:58 (IST)24 Jul 2019
Chhattisgarh: प्लास्टिक वेस्ट जमा करने पर मिलेगा खाना

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर नगर निगम ने 'गारबेज कैफे' की शुरुआत की है। यहां प्लास्टिक वेस्ट जमा कराने के बदले में लोगों को खाना दिया जाएगा। यहां के मेयर अजय टिरके ने बताया कि हम उन लोगों को मुफ्त खाना उपलब्ध करवा रहे हैं जो हमारे पास 1 किलो का प्लास्टिक लेकर आ रहे है। यह पहल हमें शहर को साफ सुथरा रखने में मदद करेगी।

10:03 (IST)24 Jul 2019
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे की अलग-अलग घटनाओं एक की मौत, चार घायल

नौहझील के गांव बचवाखेड़ा के पास गिट्टी से भरे ट्रक से कैंटर की टक्कर हो जाने से कैंटर चालक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए, जबकि वृंदावन जा रही एक सफारी गाड़ी के डिवाइडर से टकराकर पलटने से गाड़ी में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं।

09:50 (IST)24 Jul 2019
Haryana: सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व छत्तीसगढ़ CM रमन सिंह

Haryana: सीने में दर्द की शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रमन सिंह को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें मंगलवार (23 जुलाई) की रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

09:12 (IST)24 Jul 2019
कर्नाटक के इन जिलों में रेड अलर्ट, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Karnataka: भारी बारिश की आशंका चलते कर्नाटक के उडुपी और कोडागू जिलों में बुधवार (23 जुलाई) और गुरुवार (24 जुलाई) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को उडुपी में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

08:17 (IST)24 Jul 2019
Pulwama Attack पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान

पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस हमले में स्थानीय आतंकियों का हाथ था, जबकि जैश की वजह से पाकिस्तान का नाम आ गया है। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद ने ही हमले की जिम्मेदारी ली थी, उसका पूरा नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित होता है।

08:04 (IST)24 Jul 2019
दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंची एयरफोर्स

बिहार में बाढ़ ने पहले से तबाही मचा रखी है, मौसम विभाग को आशंका है कि आगे हालात और बिगड़ सकते हैं। दरभंगा में एयरफोर्स मदद के लिए पहुंची है। 

07:45 (IST)24 Jul 2019
Mumbai Rain: भारी बारिश के चलते कम हुई दृश्यता, आपस में टकराईं तीन कारें

Mumbai: कई घंटों से मुंबई में मॉनसून ने एक बार फिर रंग दिखाया है। इसके चलते कई जगह दुर्घटनाएं भी हुईं। सायन इलाके में 3 कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। इसके चलते 8 लोग घायल हो गए। यह हादसा भारी बारिश के चलते कम हुई दृश्यता की वजह से हुआ।

07:42 (IST)24 Jul 2019
Karnataka: आज चौथी बार मुख्यमंत्री बनने को तैयार बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार आखिरकार 14 महीने की लंबी जद्दोजहद के बाद गिर गई। इसी के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता भी साफ हो गया। मंगलवार (23 जुलाई) को 225 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 20 सदस्य अनुपस्थित थे ऐसे में बहुमत का आंकड़ा घट गया और 105 सदस्यों वाली बीजेपी ने सदन में बहुमत हासिल कर लिया।