Karnataka: कर्नाटक में सोमवार (22 जुलाई) को बड़े फैसले की घड़ी है। इससे पहले रविवार (21 जुलाई) को बीजेपी के विधायकों की एक बैठक होने वाली है। रात के समय यह बैठक बेंगलुरु के रामादा होटल में होगी।
Mumbai: कोलाबा में ताज होटल के पास बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। तीसरी मंजिल पर लगी इस आग में एक शख्स की मौत होने की खबर मिली है। वहीं एक के घायल होने की भी जानकारी मिली है। हादसा चर्चिल चैंबर बिल्डिंग में हुआ। अभी कुछ लोगों को फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहाड़गंज के व्यवसायी श्याम सुंदर के मुताबिक, ‘फिलहाल टमाटर 60 से 80 रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा है। टमाटर के दाम अब बरसात का मौसम खत्म होने के बाद ही घटेंगे।’
Karnataka: कर्नाटक में सोमवार (22 जुलाई) को बड़े फैसले की घड़ी है। इससे पहले रविवार (21 जुलाई) को बीजेपी के विधायकों की एक बैठक होने वाली है। रात के समय यह बैठक बेंगलुरु के रामादा होटल में होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मुलाकात की। पासवान के भाई और बिहार के समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान का दिल्ली में निधन हो गया। वे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।
सोशल मीडिया मंच टिकटॉक और हेलो की कंपनी बाइटडांस ने रविवार (21 जुलाई) को कहा कि वह अपने भारतीय उपयोक्ताओं की जानकारी को स्थानीय तौर पर सुरक्षित करने के विकल्प की समीक्षा कर रही है। यह घटनाक्रम अहम है क्योंकि भारत सरकार ने हाल में टिकटॉक और हेलो को नोटिस जारी कर उनसे 24 सवाल पूछे थे। ये सवाल भारत में ''राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों'' के लिए इन दोनों मंचों के कथित दुरुपयोग से जुड़े हैं।
दिल्लीः झमाझम बारिश से राजधानी की सड़कें तरबतर हुईं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।
Sonbhadra firing case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (21 जुलाई) को सोनभद्र के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने पीड़ित परिजनों को 18.5 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर और ढाई लाख रुपए अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के प्रावधान के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए हैं।'
सीपीआई के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने बताया, 'वरिष्ठ नेता डी राजा को पार्टी का नया महासचिव नियुक्त किया गया है।'
इसरो प्रमुख के सिवान ने कहा, 'चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग से जुड़ी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पहले प्रयास में कुछ तकनीकी अड़चन आ गई थी, जिसे दूर कर लिया गया। रविवार शाम से लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू होगा।'
प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नटवर सिंह ने कहा, 'यह प्रियंका पर निर्भर करेगा।'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उनसे विवादित जमीन के संबंध में भी बातचीत की।
मुंबई के कोलाबा में ताज होटल के पास बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। कुछ लोगों को फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर मत पत्र वापस लाने की मांग की है और कहा है कि लोकतंत्र को बचाने एवं चुनाव के दौरान कालेधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए देश में चुनाव सुधार जरूरी हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने चुनाव की सरकारी फंडिंग की भी मांग की है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हुए भूस्खलन में आठ माह की बच्ची की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि भागसू नाग मंदिर से धर्मशाला से करीब 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भागसू नाग झरने की तरफ पैदल जा रहे पर्यटकों पर पहाड़ियों से चट्टानें गिरने लगीं। मृत बच्ची की पहचान उना जिले के हरोली के लवदीप के तौर पर हुई है।
घायलों में जगपाल (30), अच्चर सिंह (30), सुनीता (23), प्रीत (8) और अरनब (2) शामिल हैं। ये सभी हरोली के निवासी हैं। घायलों को शुरुआत में धर्मशाला सिविल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें कांगड़ा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान रेलवे स्टेशन का भी नाम बदलने की तैयारी है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने ऐलान किया कि इस स्टेशन का नाम क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त के नाम पर रखा जाएगा।
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार (21 जुलाई) को एक सभा को संबोधित करेंगी। यह सभा 1993 में 13 लोगों की पुलिस फायरिंग में हुई मौत की याद में 'शहीद दिवस' के रूप में आयोजित की जा रही है।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मंगे राम गर्ग के निधन पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।'
श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, 'वे दिल्ली से बहुत गहरे तक जुड़े थे। उन्होंने निस्वार्थ भाव से दिल्ली की सेवा की। उन्होंने प्रदेश में बीजेपी को मजबूत बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई। उनका निधन दुखद है। मेरी संवेदनाएं परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।'
पाकिस्तानी मीडियाः डेरा इस्माइल खान में जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ब्लास्ट हुआ। धमाके में 3 की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहाड़गंज के व्यवसायी श्याम सुंदर के मुताबिक, 'फिलहाल टमाटर 60 से 80 रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा है। टमाटर के दाम अब बरसात का मौसम खत्म होने के बाद ही घटेंगे।'
दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मंगे राम गर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार (21 जुलाई) को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे विधायक होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी रहे। नॉर्थ दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
दक्षिण भारतीय राज्यों केरल और कर्नाटक में दूसरे दौर के मॉनसून से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों राज्यों के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के चलते चेतावनी जारी की है।
कासरगोडः 21 जुलाई को रेड अलर्ट, 22 से 24 जुलाई ऑरेंज अलर्ट
कन्नूरः 21 जुलाई, 23 जुलाई और 24 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, 22 जुलाई को रेड अलर्ट
मलप्पुरमः 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, 22 जुलाई को रेड अलर्ट
वायनाडः 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, 22 जुलाई को रेड अलर्ट
कोझिकोडः 21 और 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, 22 जुलाई को रेड अलर्ट
इडुक्कीः 21 जुलाई को रेड अलर्ट, 22 और 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट
Mumbai: मलाड में हुए हादसे में घायल हुईं एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही पिंपरीपाड़ा के मलाड एमसीजीएम रिजर्वायर में 2 जुलाई को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 31 तक पहुंच गई है। भारी बारिश के कारण यह दुर्घटना हुई थी।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए नेताओं और प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार रविवार (21 जुलाई) को दोपहर 2:30 बजे निगम बोध घाट पर किया जा सकता है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'जब हमारे राज्य में सांप्रदायिक दंगे होते हैं, तो बीजेपी अपने प्रतिनिधिमंडल भेजती है। वे प्रभावित स्थानों पर जाते हैं और हमारी नहीं सुनते लेकिन वाराणसी में तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को यूपी में रोक लिया गया। मेरा मानना है कि नियमों का पालन होना चाहिए। प्रियंका गांधी ने जो कुछ भी किया उसमें गलत कुछ भी नहीं था।'
Sonbhadra Massacre: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (21 जुलाई) को सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। बता दें कि शनिवार (20 जुलाई) को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पीड़ितों से मिल चुकी हैं। करीब 26 घंटे तक धरना देने के बाद उनकी पीड़ितों से मुलाकात हुई। पीड़ित महिलाएं उनसे मिलते ही बिलख-बिलख कर रो पड़ीं।