Narpatganj Assembly Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक नरपतगंज विधानसभा सीट अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यह एक सामान्य श्रेणी की सीट है। इस सीट पर एनडीए की ओर से भाजपा की पूर्व विधायक देवंती यादव उम्मीदवार हैं। वहीं, महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने मनीष यादव को टिकट दिया है। जनसुराज पार्टी की ओर से नरपतगंज सीट पर जनार्दन यादव चुनावी मैदान में हैं।

नरपतगंज बिहार चुनाव परिणाम 2025 | Narpatganj Assembly Election Result 2025

पार्टी कैंडीडेट वोट
आरजेडी मनीष यादव
भाजपा देवंती यादव
जनसुराजजनार्दन यादव

नरपतगंज विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

2020 के विधानसभा चुनाव में BJP के जय प्रकाश यादव ने 28,610 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 49.06 % वोट शेयर के साथ 98,397 वोट मिले थे। उन्होंने RJD के अनिल कुमार यादव को हराया था, जिन्हें 69,787 वोट (34.79 %) मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे एआईएमआईएम कैंडीडेट को महज 5495 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

पढ़ें- बिहार चुनाव में भोजपुरी सिंगर्स ने जमाया रंग

नरपतगंज विधानसभा चुनाव 2015 परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अनिल कुमार यादव को 51.32 % वोट शेयर के साथ 90,250 वोट मिले थे। उन्होंने BJP उम्मीदवार जनार्दन यादव को हराया था जिन्हें 64,299 वोट (36.57 %) मिले। अनिल यादव ने जनार्दन यादव को 25,951 वोटों के अंतर से हराया था। तीसरे स्थान पर रहे JAP(L) कैंडीडेट को महज 4377 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

नरपतगंज का राजनीतिक समीकरण

नरपतगंज में सबसे पहले चुनाव 1962 में हुए थे। उस चुनाव में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी लेकिन इस चुनाव के बाद यह सामान्य सीट हो गई थी। नरपतगंज सीट से 5 बार कांग्रेस, 5 बार बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू 2-2 बार और जनता पार्टी ने एक बार चुनाव जीता है। इस सीट पर वर्तमान विधायक बीजेपी जय प्रकाश यादव हैं। हालांकि, बीजेपी ने यहां से सीटिंग विधायक जयप्रकाश यादव का टिकट काट दिया है। पढ़ें- जब ललन सिंह पर बुरी तरह झल्ला गए थे लालू