Nalanda Assembly Election Result 2025: बिहार की नालंदा विधानसभा सीट से जदयू के श्रवण कुमार ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार को 33,008 वोटों से हरा दिया है। यहां मतदान पहले चरण के तहत 06 नवंबर को हुआ था। बिहार के दिग्गज नेता और नीतीश सरकार में मंत्री श्रवण कुमार जेडीयू के उम्मीदवार थे। जबकि उनके खिलाफ महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने कौशलेंद्र कुमार प्रत्याशी हैं। वहीं जन सुराज ने कुमारी पूनम सिन्हा को मिले 5,206 हैं।

10वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जदयू के श्रवण कुमार को 41210 वोट मिले है। कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार से वे 13794 वोटों से आगे चल रहे हैं। कौशलेंद्र कुमार को 27416 वोट मिले हैं।

पार्टीउम्मीदवारवोट
जदयूश्रवण कुमार1,05,432 (जीत)
कांग्रेसकौशलेंद्र कुमार72,424
जन सुराजकुमारी पूनम सिन्हा 5,206

नालंदा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो 1977 से यहां पर विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। अब तक हुए यहां पर 11 चुनावों में श्रवण कुमार ने 7 बार जीत दर्ज की है। श्रवण कुमार ने जहां पांच बार जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव जिता है वहीं दो बार समता पार्टी के सिंबल पर वो विधायक बने थे। यहां पर दो बार कांग्रेस और दो बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।

Bihar Election Results LIVE

साल 2020 नालंदा विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2020 में हुए नालंदा विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से जेडीयू के श्रवण कुमार ने 16,077 वोटों से जीत दर्ज की थी। श्रवण कुमार को 66,066 वोट मिले, जबकि जनतांत्रिक विकास पार्टी से चुनाव लड़े कौशलेंद्र कुमार को 49,989 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के गुंजन पटेल को 17,293 और लोजपा के राम केश्वर प्रसाद को 10,951 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
जेडीयूश्रवण कुमार66,066
जनतांत्रिक विकास पार्टीकौशलेंद्र कुमार49,989
कांग्रेसगुंजन पटेल17,293
लोजपाराम केश्वर प्रसाद10,951

Bihar Chunav Results LIVE

साल 2015 नालंदा विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू और राजद का गठबंधन था। वहीं एनडीए उनके खिलाफ चुनावी मैदान में थी। ऐसे में जेडीयू ने श्रवण कुमार को उम्मीदवार बनाया था। जिसके बाद श्रवण कुमार को 2,996 वोटों से जीत मिली थी, उन्हें 73,596 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के कौशलेंद्र कुमार को 69,600 वोट मिले।

दलउम्मीदवारमत
जेडीयूश्रवण कुमार73,596
बीजेपीकौशलेंद्र कुमार69,600