Nalanda Assembly Election Result 2025: बिहार की नालंदा विधानसभा सीट पर मतदान पहले चरण के तहत 06 नवंबर को हुआ था। अब उन वोटों की गिनती हो गई है। इस सीट पर बिहार के दिग्गज नेता और नीतीश सरकार में मंत्री श्रवण कुमार जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि उनके खिलाफ महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने कौशलेंद्र कुमार प्रत्याशी हैं। वहीं जन सुराज ने कुमारी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| जदयू | श्रवण कुमार | |
| कांग्रेस | कौशलेंद्र कुमार | |
| जन सुराज | कुमारी पूनम सिन्हा |
नालंदा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो 1977 से यहां पर विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। अब तक हुए यहां पर 11 चुनावों में श्रवण कुमार ने 7 बार जीत दर्ज की है। श्रवण कुमार ने जहां पांच बार जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव जिता है वहीं दो बार समता पार्टी के सिंबल पर वो विधायक बने थे। यहां पर दो बार कांग्रेस और दो बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।
साल 2020 नालंदा विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए नालंदा विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से जेडीयू के श्रवण कुमार ने 16,077 वोटों से जीत दर्ज की थी। श्रवण कुमार को 66,066 वोट मिले, जबकि जनतांत्रिक विकास पार्टी से चुनाव लड़े कौशलेंद्र कुमार को 49,989 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के गुंजन पटेल को 17,293 और लोजपा के राम केश्वर प्रसाद को 10,951 वोट मिले थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| जेडीयू | श्रवण कुमार | 66,066 |
| जनतांत्रिक विकास पार्टी | कौशलेंद्र कुमार | 49,989 |
| कांग्रेस | गुंजन पटेल | 17,293 |
| लोजपा | राम केश्वर प्रसाद | 10,951 |
साल 2015 नालंदा विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू और राजद का गठबंधन था। वहीं एनडीए उनके खिलाफ चुनावी मैदान में थी। ऐसे में जेडीयू ने श्रवण कुमार को उम्मीदवार बनाया था। जिसके बाद श्रवण कुमार को 2,996 वोटों से जीत मिली थी, उन्हें 73,596 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के कौशलेंद्र कुमार को 69,600 वोट मिले।
| दल | उम्मीदवार | मत |
| जेडीयू | श्रवण कुमार | 73,596 |
| बीजेपी | कौशलेंद्र कुमार | 69,600 |
