अपने इलाके में पानी की कम सप्लाई से गुस्साए एक आदमी ने आमला नगर निगम के एक कर्मचारी को गोली मार दी। आमला पुलिस स्टेशन इंचार्ज अलोक श्रिवास्तव ने बताया कि घायल कर्मचारी को मिशनरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर्स ने उसके शरीर में से गोली निकाली।
पानी की सप्लाई ना होने पाने के चलते गुस्साए आरोपी ने मंगलवार रात कर्मचारी को गोली माराी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम लखन है उसे हिरासत में ले लिया गया है साथ ही उसकी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। अपने साथी पर हुए इस हमले के बाद आमला नगर निगम के कर्मचारियों ने काम रोक दिया जिसका असर शहर की पानी सप्लाई पर पड़ रहा है। इसके साथ जिला मुख्यालय बेतुल में भी पानी का संकट बना हुआ है। प्रशासन ने बेहद जरूरी कामों के लिए ही पानी खर्च करने की फरमान सुनाया है। 11 जून तक शहर में धारा 144 लागू है।