मुंबई के देवनार डंपिंग ग्राउंड में पिछले महीने लगी भयानक की आग की तस्वीरें नासा ने जारी की हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयनाक थी। इन तस्वीरों में यह साफ है कि मुंबई के पूर्वी छोर पर स्थित देवनार डंपिंग ग्राउंड (कूड़े के मैदान) में लगी आग न सिर्फ पूरे शहर में बल्कि अरब सागर तक भी पहुंच गई। इस आग ने महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले के तटीय इलाकों को भी चपेट में ले लिया।
मुंबई के उपनगर में 27 जनवरी को आसमान एकदम साफ था। फिर 28 जनवरी को आग लगी और धुएं ने आधी मुंबई को ढंक लिया। अगले दिन इसका असर समुद्र तक दिखाई दिया और पूरी मुंबई पर स्मॉग छा गया।