Mahalaxmi Express Train News Updates: ऑपरेशन महालक्ष्मी एक्सप्रेस पर केंद्र सरकार ने भी बयान जारी किया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ‘एनडीआरएफ ने अपने शानदार प्रयासों से सभी बाढ़ में फंसी ट्रेन में से सभी 1050 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। यह पूरा ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की देखरेख में चल रहा था। उनके प्रभावी प्रबंधन के चलते इतने लोगों की जानें बच गईं।’

महाराष्ट्र में जबर्दस्त बारिश के बीच सैकड़ों लोगों से भरी एक ट्रेन चारों से पानी से घिर गई थी। लबालब भरा पानी ट्रेन के फ्लोर तक जा पहुंचा। फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए नौसेना और एनडीआरएफ दोनों जुटे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 11 घंटे बाद सभी यात्रियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। एनडीआरएफ के मुताबिक बचाए गए यात्रियों की संख्या 900 के करीब थी।

एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा, ‘सबसे पहले 9 गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बचाया गया। उनके बाद बुजुर्गों को और फिर पुरुषों को बचाया गया। यह ऑपरेशन करीब 8 घंटे चला और 900 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया।’

Live Blog

Highlights

    17:52 (IST)27 Jul 2019
    केंद्रीय गृहराज्य मंत्री बोले- मोदी-शाह के कुशल प्रबंधन में हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में बचीं 900 जिंदगियां

    ऑपरेशन महालक्ष्मी एक्सप्रेस पर केंद्र सरकार ने भी बयान जारी किया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'एनडीआरएफ ने अपने शानदार प्रयासों से सभी बाढ़ में फंसी ट्रेन में से सभी 900 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। यह पूरा ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की देखरेख में चल रहा था। उनके प्रभावी प्रबंधन के चलते इतने लोगों की जानें बच गईं।'

    17:24 (IST)27 Jul 2019
    एनडीआरएफ के मुताबिक 8 घंटे में 900 यात्री बचाए गए

    एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा, 'सबसे पहले 9 गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बचाया गया। उनके बाद बुजुर्गों को और फिर पुरुषों को बचाया गया। यह ऑपरेशन करीब 8 घंटे चला और 900 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया।'

    16:47 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: अमित शाह ने की रेस्क्यू ऑपरेशन की तारीफ

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी 700 लोगों को सुरक्षित बचाने वाले एनडीआरएफ, नेवी, इंडियन एयरफोर्स, रेलवे और राज्य प्रशासन की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की है। उन्होंने पूरे ऑपरेशन पर नजदीक से नजर रखे जाने की जानकारी दी।

    16:24 (IST)27 Jul 2019
    सभी लोग बचाए गए, लेकिन ट्रेन अभी भी पानी में

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस के सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लेकिन ट्रेन अभी भी सैलाब में ही फंसी हुई है। माना जा रहा है कि ट्रेन को जलस्तर में थोड़ी कमी आने के बाद ही निकाला जा सकेगा।

    15:59 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: मुसीबत में फंसे लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी पर उठाए सवाल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कहा कि उन तक खाने-पीने के सामान भी नहीं पहुंच रहे थे और रेस्क्यू ऑपरेशन भी काफी देरी से शुरू हुआ।

    15:24 (IST)27 Jul 2019
    Video: देखें महालक्ष्मी एक्सप्रेस का वीडियो

    #WATCH Maharashtra: Mahalaxmi Express held up between Badlapur and Wangani with around 2000 passengers. Railway Protection Force & City police have reached the site where the train is held up. NDRF team to reach the spot soon. pic.twitter.com/0fkTUm6ps9

    15:21 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: कल्याण से कोल्हापुर के बीच चलेगी 19 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

    सेंट्रल रेलवे के चीफ पीआरओ ने कहा, '19 कोचों  वाली एक स्पेशल ट्रेन कल्याण से कोल्हापुर के लिए चलेगी। इसके जरिए महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों को रवाना किया जाएगा।'

    14:45 (IST)27 Jul 2019
    ऐसे हुआ Mahalaxmi Express यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन
    14:41 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: सेंट्रल रेलवे के चीफ PRO ने दी जानकारी

    सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसूचना अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि 600 से ज्यादा लोगों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। 

    14:24 (IST)27 Jul 2019
    MahalaxmiExpress: खराब मौसम के चलते बेस पर लौटीं एयरफोर्स और नेवी

    MahalaxmiExpress: खराब मौसम के चलते नेवी और एयरफोर्स के चॉपर हवाई सर्वे के बाद वापस लौट आए हैं। 

    14:12 (IST)27 Jul 2019
    NDRF के डीजी बोले- रात में एक और लोकल ट्रेन फंस गई थी, इसलिए देर हुई

    एनडीआरएफ के डीजी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रात के समय एक और लोकल ट्रेन फंस गई थी, जिसे बचाने के बाद जवान बिना कुछ खाए तुरंत दूसरे ऑपरेशन के लिए गए। इसी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी देरी हो गई।

    13:58 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: यात्रियों के लिए 14 बसों का इंतजाम किया गया

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक यात्रियों के लिए 14 बसें लगाई गई हैं।

    13:56 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: सामने आई और तस्वीरें
    13:35 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: यहां फंसी है ट्रेन, ऐसी है लोकेशन

    बता दें कि यह ट्रेन शुक्रवार (26 जुलाई) की रात को मुंबई के सीएसटी से कोल्हापुर के लिए से रवाना हुई थी। देर रात जब ट्रेन कल्याण से करजत के लिए निकली तो रास्ते में ही अटक गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यात्रियों के लिए खाना, पानी समेत अन्य राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी समय लग रहा है।

    13:32 (IST)27 Jul 2019
    बदलापुर से वांगणी के बीच फंसी है Mahalaxmi Express ट्रेन

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस नाम की यह ट्रेन मुंबई के पास बदलापुर और वांगणी स्टेशन के बीच फंसी है। पानी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, ऐसे में फिलहाल ट्रेन का निकलना मुश्किल लग रहा है। यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

    13:30 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: मुंबई से 70 किमी चलकर ही फंसी ट्रेन

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस मुंबई से लगभग 70 किमी चलकर ही बाढ़ के पानी में फंस गई थी।

    12:46 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: एक महिला को लेबर पेन हो रहा है

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस के डी-1 कोच में एक महिला को लेबर पेन होने की बात सामने आई है। 

    12:39 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: ऐसे हो रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

    घटनास्थल पर रेलवे प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) के कई जवान मौजूद हैं। नेवी के चॉपर्स भी यात्रियों को एयरलिफ्ट करने में जुटे हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और ट्रेन से उतरने की गलती न करें। ट्रेन में से यात्री ने वीडियो भी रिकॉर्ड करके भेजा है।

    12:38 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: बदलापुर और वांगणी के बीच फंसी है ट्रेन

    Mahalaxmi Express: मुंबई से कोल्हापुर के लिए निकली यह ट्रेन बदलापुर और वांगणी के बीच फंसी है।

    12:36 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: ट्रेन में 9 गर्भवती महिलाओं के होने की खबर

    एबीपी न्यूज के मुताबिक बदलापुर के पास बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस में नौ गर्भवती महिलाएं भी मौजूद हैं।

    12:36 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: ट्रेन के आसपास 6 फीट तक भरा है पानी

    महालक्ष्मी एक्सप्रेस जहां फंसी है, वहां ट्रेन के आसपास छह फीट तक पानी भरे होने की खबर है। करीब दो फीट तक ट्रेन भी पानी में है।

    12:35 (IST)27 Jul 2019
    Mahalaxmi Express: 700 में से 300 लोगों को अब तक बचाने की खबर

    मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक अब तक 300 लोगों को बचाया जा चुका है। कुल 700 लोगों के फंसने की खबर आई थी।