Mumabi Rain: बदलापुर के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से फंसी ट्रेन को रेस्क्यू के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में फिर भारी बारिश के आसार हैं। कोल्हापुर जाने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार सभी 1,050 यात्रियों को शनिवार ( 27 जुलाई) को बचा लिया गया। यात्रियों को बचाने के लिए एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना और सेना समेत विभिन्न राहत एजेंसियों द्वारा लगभग 17 घंटे तक अभियान चलाया गया। हालांकि शुक्रवार से हो रही भारी बारिश के कारण ठाणे जिले के बदलापुर और वंगानी में अभी भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। उल्हास नदी ने बदलापुर में तटबंध तोड़ दिया जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं शनिवार को बड़े पैमाने पर हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में नौसेना के गोताखोर और वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को सेवा में लगाया गया था। रेस्क्यू के दौरान ट्रेन में फंसे लोगों के लिए खाने के पैकेट, पीने का पानी और बाकी राहत सामग्री मुहैया कराई गई थी। सेना की सहायता से सभी यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित पहुंचाया गया।
बता दें भारी बारिश के चलते रेल पटरियों पर पानी भरने से यह ट्रेन ठाणे जिले में वंगानी के निकट फंस गई थी। यह ट्रेन शुक्रवार ( 26 जुलाई) की रात को मुंबई से पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन यह मुंबई से करीब 65 किलोमीटर दूर वंगानी से आगे नहीं पहुंच पाई थी।
#मुंबई बाढ़: कल्याण, मुंबई में एक इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना के एम.आई.-१७ हेलिकॉप्टर ने त्वरित कार्यवाही की।
०९ लोगों के एक समूह को बचाया गया और मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित पहुँचाया गया है !
जय हिन्द ! @Dev_Fadnavis @SpokespersonMoD pic.twitter.com/eAUyxU2pPA— Indian Air Force (@IAF_MCC) July 27, 2019
मुंबई में भारी बारिश के चलते 5 ट्रेनें रद्द हो गईं है। जबकि 6 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
बदलापुर के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से फंसी ट्रेन को तो रेस्क्यू के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में फिर भारी बारिश के आसार हैं।
मुंबई में भारी बारिश के कारण 11 उड़ानों को रद्द करना पड़ा जबकि यहां आने वाले नौ विमानों को पास के हवाई अड्डों पर भेजा गया।
एक हवाई अड्डा अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हालांकि संचालन सामान्य रहा।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहत दलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि केन्द्र स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।
भारतीय वायुसेना ने ठाणे जिले में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ की वजह से फंसे 120 से अधिक लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
मध्य रेलवे (सीआर) के अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं समेत सभी यात्रियों को अपराह्र तीन बजे तक बचा लिया गया।
महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए वायुसेना के 2 हेलिकॉप्टर, नौसेना की 6 नाव और 8 घंटे चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 1050 यात्री बचाए गए।
ठाणे-बेलापुर मार्ग के कई निचले हिस्से आधे से एक फुट पानी में डूब गए हैं। सायन- पनवेल महामार्ग पर यातायात बहुत धीमा हो गया है। महामार्ग पर जगह-जगह पानी भर गया है। वशी स्थित मैफ्को मार्केट, घणसोली, कोपरखैपणे के रिहायशी इलाकों में पानी भरा हुआ है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज मुंबई और आस-पास के इलाकों में 200 एमएम बारिश हो सकती है।
रायगढ़ पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रायगढ़ के निखोप स्थित एक फार्म हाउस में फंसे पांच लोगों को बचाया।
बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
ठाणे जिले के कल्याण इलाके के पास एक पेट्रोल पंप पर फंसे लोगों को एनडीआरएफ ( राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) द्वारा बचाया गया।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जहां सैकड़ों असहाय लोगों को एक ट्रेन और अन्य स्थानों से बचाया गया।
मुंबई में भारी बारिश के कारण शनिवार को 11 उड़ानों को रद्द करना पड़ा जबकि यहां आने वाले नौ विमानों को पास के हवाई अड्डों पर भेजा गया। एक हवाई अड्डा अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हालांकि संचालन सामान्य रहा।