Mumbai Rains : मुंबई में हो रहे मूसलाधार बारिश से पूरा शहर बेहाल है। हालात को देखते हुए PM मोदी का नागपुर दौरा भी रद्द किया गया है।
मुंबई में भारी बारिश के चलते इन्फ्रास्ट्रक्चर को खासा नुकसान हुआ है। Western Railway ने तेजी से मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, ताकि सेवाएं बहाल हो सके।
मुंबई में आज भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि शुक्रवार (6 सितंबर) की सुबह राहत देने वाली रही, क्योंकि कल रात बारिश नहीं हुई। कहीं भी जलभराव की खबर सामने नहीं आई है। लोकल ट्रेन भी चल रही है। हालांकि मुंबई के कुछ इलाकों में देर रात बारिश हुई थी। बता दें मुंबई का गुरुवार (5 सितंबर) को बारिश के कारण बुरा हाल रहा। आम लोगों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
National Hindi Khabar, 6 September 2019 LIVE News Updates: सभी टॉप ब्रेकिंग खबरों के लिए क्लिक करें
मुंबई में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गुरुवार को विमानों का परिचालन प्रभावित रहा। इस वजह से 32 उड़ानें रद्द हो गईं, जिनमें ज्यादातर इंडिगो की शामिल हैं। इसके अलावा 350 से ज्यादा उड़ानों के परिचालन में देर हो गई।
भारी बारिश के कारण शहर के स्ट्रीट लाइट भी नहीं जल रही हैं।
मुंबई, ठाणे और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इलाके के सभी स्कूलों को आने वालो दिनों में भी बंद करने का आदेश दिया गया है। महाराष्ट्र के पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।
IMD ने फिर से महाराष्ट्र के नागपुर और विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए इलाकों में 'रेड अलर्ट' भी जारी किया गया है।
मुंबई में लगातार कई दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश से पूरा शहर बेहाल है। ऐसे में हालात को देखते हुए PM मोदी का नागपुर दौरा भी रद्द कर दिया गया है।
मुंबई में बारिश के बाद लोगों को लम्बे जाम का सामना करना पड़ा। ट्विटर पर ट्रैफिक जाम की फोटो डालते हुए एक यूजर ने सड़क में मौजूद गड्ढों को इसकी वजह बताया।
मुंबई में जहाँ एक ओर सभी लोग बारिश से बचने के लिए अपने-अपने ठिकानों की ओर भागते नज़र आये वहीं मुंबई पुलिस के जांबाज भरी बारिश में लोगों की मदद के लिए तत्परता से खड़े नज़र आए। सोशल मीडिया पर भी मुंबई पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा ने खूब वह-वाही बटोरी। ट्वीट हुआ वायरल।
मुंबई में हर जगह बारिश ने कुछ ऐसी हालत कर दी कि जलभराव के चलते सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। इसके बाद जो हुआ उसने सबको अचरज में डाल दिया क्योंकि लबालब पानी के बीच फंसी बस पर चढ़े राहगीर छलांग लगाने लगे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।
;
जहाँ एक ओर कभी न रुकने वाले शहर मुंबई की रफ़्तार तेज़ बारिश के चलते थम गई वहीं इस मौसम की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं
वसई और विरार के बीच सीजन में दूसरी बार ट्रेनें ठप पड़ चुकी हैं। नालासोपारा में पटरियों पर 120 मिमी तक पानी के कारण बुधवार को सेवाएं ठप पड़ गई थीं। गुरुवार को भी कुछ इसी कारण कुछ मेल एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।
मुंबई में शुक्रवार की सुबह बारिश राहत देने वाली रही। कहीं पर भी जलभराव की खबर सामने नहीं आई है। वहीं इसके आस-पास के इलाकों पालघर, रायगढ़, नासिक, ठाणे, रत्नागिरि में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है।