महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां पर अपनी ही पांच साल की बेटी के साथ क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि टीवी सीरियल देखने के दौरान घर में खेल रही बच्ची से परेशान होकर मां ने उसके शरीर को कई जगह मोमबत्ती से जलाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां और चाची को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला बुधवार शाम का है। अनीता यादव नाम की महिला घर पर टीवी सीरियल देख रही थी और उसकी 5 साल की बच्ची घर में ही खेल रही थी। इस दौरान मां ने कई बार बच्ची को शांत रहने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद आरोप है कि मां ने गुस्से में आकर बच्ची की चाची रिंकी के साथ मिलकर उसके शरीर को कई जगह मोमबत्ती से दाग दिया। इसके बाद बच्ची के पिता की शिकायत पर कलंबोली पुलिस थाने के अधिकारियों ने आरोपी मां और चाची को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के शरीर पर 20 जगह जलने के निशान हैं।
Navi Mumbai: A 5-year-old girl sustained burn marks on her body & face after her mother & her aunt seared her with candles on Feb 6. Police say, "she had 19-20 burn marks. Accused said the child doesn't help her mother & keeps messing around. Both of them arrested." #Maharashtra pic.twitter.com/FwsSm3CFPw
— ANI (@ANI) February 7, 2019
बच्ची के पिता का क्या कहना है- बता दें कि पीड़ित बच्ची के पिता धनंजय यादव ने पुलिस को बताया कि बेटी काफी देर से खेल रही थी। लेकिन ज्यादा देर तक खेलने की वजह से उसकी मां को टीवी देखने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से मां और चाची ने बच्ची के शरीर को मोमबत्ती से दागने की कोशिश की।
पुलिस का क्या कहना है- बता दें कि कलंबोली पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी सतीश गायकवाड़ ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची की उम्र महज 5 साल है।