MP Municipal Election Phase 1 Result In Hindi– मध्य प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में ग्वालियर में जीत दर्ज करने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट के जरिए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। कांग्रेस ने लिखा, “ग्वालियर महाराजा और उन गोदी मीडिया के लिए दो मिनट का मौन, जिन्होंने कहा, ग्वालियर और गुना में कांग्रेस समाप्त हो गई है।” वहीं भाजपा ने एक ट्वीट में कार्टून शेयर करते हुए कांग्रेस पर पलटलवार किया है। भाजपा ने लिखा, जनता को भाजपा भायी, कमलनाथ को धूल चटाई!
बता दें कि मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव के लिए हुए पहले चरण के मतदान के नतीजे आ चुके हैं। मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा ने सात नगर निगमों पर कब्जा जमाया है। इस जीत पर मध्य प्रदेश भाजपा ने 18 जुलाई को एक ट्वीट में लिखा, “जनता ने दिया आशीर्वाद, जीती भाजपा हारा परिवारवाद!”
गौरतलब है किपहले फेज में 11 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी। जिसमें से 7 में भाजपा, 3 पर कांग्रेस और एक नगर निगम पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है।
किसके खाते में कौन सा नगर निगम–
भाजपा– भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सागर, सतना, खंडवा, बुरहानपुर
कांग्रेस– ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा
आप– सिंगरौली नगर निगम
कौन कहां से जीता–
भाजपा- भोपाल से मालती राय, इंदौर नगर निगम से पुष्यमित्र भार्गव, खंडवा से अमृता यादव, उज्जैन से मुकेश कटवाल, बुरहानपुर से माधुरी पटेल, सतना से योग्रेश ताम्रकार और सागर नगर निगम से संगीता तिवारी ने जीत हासिल की है।
कांग्रेस- ग्वालियर नगर निगम से शोभा सिकरवार, जबलपुर से जगत बहादुर सिंह और छिंदवाड़ा नगर निगम से विक्रम अहाके ने जीत हासिल की है।
वहीं मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करते हुए आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली नगर निगम पर अपना कब्जा जमाया। यहां आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।
इन सबके बीच असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी इस चुनाव में अपना खाता खोला है। ओवैसी की पार्टी ने जबलपुर में दो और खंडवा में एक पार्षद सीट पर जीत हासिल की है।
किसको कितने वोट मिले: भोपाल नगर निगम चुनाव में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय 98 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीती हैं। उन्होंने एक बार महापौर रह चुकी कांग्रेस की विभा पटेल को हराया।
इंदौर में भाजपा कैंडिडेट पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रत्याशी सामने 1 लाख 32 हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की है।
वहीं खंडवा में अमृता अमर यादव ने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से मात दी। अमृता यादव को 51916 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आशा मिश्रा को 32153 वोट मिले।
सतना से भाजपा महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को 24 हजार 916 वोटों से हराया।
वहीं उज्जैन में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टटवाल कांग्रेस के महेश परमार से 923 वोटों से जीत गए है।
सागर में बॉलीवुड अभिनेता मुकेश तिवारी की भाभी और भाजपा उम्मीदवार संगीता तिवारी महापौर का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस की निधि जैन को 12, 655 वोटों से हराया।
बुरहानपुर में भाजपा की माधुरी पटेल ने कांग्रेस की शहनाज इस्माइल को 542 वोटों हराया। खास बात यह है कि बीजेपी की जीत में ओवैसी की पार्टी AIMIM की उम्मीदवार को मिले 10274 वोटों का काफी योगदान रहा।
सिंगरौली महापौर चुनाव में आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9159 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 34038 वोट मिले, दूसरे नंबर पर भाजपा के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा रहे जिन्हें 24879 वोट मिले।
जबलपुर नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार को 44339 वोटों से हराया।
ग्वालियर कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 28805 मतों से जीत गई हैं। इसके अलावा छिंदवाड़ा से पार्टी प्रत्याशी विक्रम अहाके बीजेपी के आनंद धुर्वे से 3547 वोटों से जीत गए।
MP Civic Polls Phase 1 Result 2022: मध्यप्रदेश निकाय चुनाव के पहले फेज के लिए 133 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसके नतीजे 17 जुलाई को आए।
नगर निगम की 11 सीटों में से भाजपा ने 7 सीटें जीती
नगर पालिका की 36 सीटों में से भाजपा 27 पर जीत दर्ज की
नगर परिषद की 86 सीटों में से 64 सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी
मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में ग्वालियर नगर निगम और जबलपुर में जीत के बाद कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि जनता ने दिया हाथ का साथ , मतलब साफ़ है 2023 में आएँगे सिर्फ़ कमलनाथ।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में कहा है, "उज्जैन हम केवल 700 वोट से हारे। यह नतीजा भाजपा की शहरों में भी गिरती साख का सबूत है। ग्राम पंचायतों में अधिकांश स्थानों पर कॉंग्रेस के सरपंच बने हैं। ब्लॉक पंचायत व ज़िला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में अब फिर भाजपा का पुलिस प्रशासन व पैसे का खेल शुरू होगा।"
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट के जरिए लिखा, "ग्वालियर महाराजा और उन गोदी मीडिया के लिए दो मिनट का मौन, जिन्होंने कहा, ग्वालियर और गुना में कांग्रेस समाप्त हो गई है।"
मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा ने सात नगर निगमों पर कब्जा जमाया है। इस जीत पर मध्य प्रदेश भाजपा ने 18 जुलाई को एक ट्वीट में लिखा, "जनता ने दिया आशीर्वाद, जीती भाजपा हारा परिवारवाद!"
इंदौर में भाजपा कैंडिडेट पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रत्याशी सामने 1 लाख 32 हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की है।
भोपाल नगर निगम चुनाव में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय 98 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीती हैं। उन्होंने एक बार महापौर रह चुकी कांग्रेस की विभा पटेल को हराया।
भाजपा- भोपाल से मालती राय, इंदौर नगर निगम से पुष्यमित्र भार्गव, खंडवा से अमृता यादव, उज्जैन से मुकेश कटवाल, बुरहानपुर से माधुरी पटेल, सतना से योग्रेश ताम्रकार और सागर नगर निगम से संगीता तिवारी ने जीत हासिल की है।
कांग्रेस- ग्वालियर नगर निगम से शोभा सिकरवार, जबलपुर से जगत बहादुर सिंह और छिंदवाड़ा नगर निगम से विक्रम अहाके ने जीत हासिल की है।
वहीं मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करते हुए आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली नगर निगम पर अपना कब्जा जमाया। यहां आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।
भाजपा- भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सागर, सतना, खंडवा, बुरहानपुर
कांग्रेस- ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा
आप- सिंगरौली नगर निगम
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने रचा इतिहास, दर्ज की पहली जीत
मध्यप्रदेश में पहली बार नगर निकाय चुनाव लड़ी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने रविवार को प्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। एआईएमआईएम प्रत्याशी शकीरा बिलाल ने खंडवा नगर निगम के लिए वार्ड-14 से पार्षद का चुनाव जीत कर पार्टी को यह उपलब्धि हासिल करवाई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। शकीरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां बेगम को 285 वोटों के अंतर से हराया। शकीरा को 902 मत मिले, जबकि नूरजहां केवल 617 मत हासिल कर सकी।
खंडवा नगर निगम में 50 वार्ड हैं। इनमें से एआईएमआईएम ने 10 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसके अलावा, एआईएमआईएम ने खंडवा नगर निगम से महापौर के लिए भी कनीज फातिमा को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह हार गई। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में खंडवा में एक जनसभा की थी। ओवैसी ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जनसभाएं की थी।
उज्जैन में टटवाल जीते
उज्जैन महापौर चुनान में भाजपा के मुकेश टटवाल जीत गए हैं। दोबारा गिनती के बाद टटवाल 736 मतों से जीते हैं। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी महेश परमार को पराजय का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी को 134094 मत मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी ने 133358 मत हासिल किए।
कांग्रेस से बगावत कर सईद अहमद बसपा की टिकट पर प्रत्याशी
सतना- कांग्रेस से बगावत कर सईद अहमद बसपा की टिकट पर सतना नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी हैं। ये दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में राज्यमंत्री रहे हैं। इनके पिता बैरिस्टर गुलेशर अहमद अर्जुन सिंह के समकालीन नेता थे। दिवंगत गुलेशर अहमद विधानसभा अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।
20 जुलाई को भी होगी मतगणना
बता दें कि प्रदेश के 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 255 नगर परिषद के चुनाव दो चरणों में हुए है , जिसके बाद इनके परिणाम भी दो चरण में ही घोषित होंगे। पहले चरण के चुनाव में शामिल 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के चुनाव की मतगणना और परिणामों की घोषणा 17 जुलाई को होगी। वहीं, दूसरे चरण में शामिल पांच नगर निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद के चुनाव की मतगणना और परिणाम की घोषणा 20 जुलाई को होगी।
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला धरने पर बैठे
इन्दौर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला नेहरू स्टेडियम (मतगणना स्थल) पर धरने पर बैठे। महापौर प्रत्याशी विधायक संजय शुक्ला का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा बदतमीजी की जा रही है। अपर कलेक्टर पवन जैन से बातचीत के बाद वह अंदर गए।
जबलपुर मेयर चुनाव में कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह जीते
मध्य प्रदेश नगर निकाय की मतगणना के साथ कई निगर निगम का रिजल्ट साफ हो गया है। जबलपुर में मेयर पद का चुनाव कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह ने जीता है। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह को 293192 और बीजेपी के जमादार को 248853 वोट मिले।
सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है, जिससे कांग्रेस नेता काफी खुश हैं। जयराम नरेश ने ट्वीट कर कहा है- "ग्वालियर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत से ज्यादा खुशी मुझे किसी और चीज में नहीं हुई। शानदार प्रदर्शन! भाजपा यहां 'क्रैश' होकर गिर गई है।"
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा पर अपना विश्वास जताने के लिए सभी मतदाताओं का बहुत-बहुत आभार। यह जीत राज्य की शिवराज सरकार में जनता-जनार्दन के अटूट भरोसे का प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विजयी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं।"
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- " मप्र नगर निकाय चुनावों में सराहनीय व साहसी प्रदर्शन के लिए मप्र कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई। भाजपा सरकार के चौतरफा हमलों, धन-बल के बावजूद आपकी जी-तोड़ मेहनत ने आज ग्वालियर नगर निगम में 57 साल बाद व जबलपुर में 23 साल बाद कांग्रेस का झंडा गाड़ कर इतिहास रच दिया"।
अधिकारियों ने बताया कि शीर्ष निकाय पद के लिए चार अन्य स्थानों पर मतगणना जारी है और ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दो-दो नगर निगमों में आगे चल रही हैं।
उज्जैन नगर निगम से भाजपा के मुकेश ततवाल के विजेता घोषित होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने कई आपत्तियां उठाईं। केवल 923 के अंतर से यहां बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली थी। आपत्तियों के बाद यहां दोबारा से मतगणना की जा रही है।
इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 52 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं।
एआईएमआईएम ने जबलपुर में पार्षद की दो सीटों पर कब्जा जमाया है। पार्टी ने निकाय चुनावों में कुल तीन सीटें जीती हैं।
ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार दूसरे राउंड में 23881 वोट से आगे चल रही हैं।
कमलनाथ ने ट्वीट किया, "आज संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मातगणना में विजयी कांग्रेस के ग्वालियर, जबलपुर, छिन्दवाड़ा के महापौर प्रत्याशियों व नगर निगम, नगर पालिका, निगम परिषद में कांग्रेस के विजयी सभी पार्षद प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।"
कमलनाथ बोले, जो BJP कहती है कि वो जीते हैं, दरअसल वे नहीं जीते हैं बल्कि पुलिस, प्रशासन और पैसा जीते हैं। 15 महीनों में फिर से विधानसभा चुनाव होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमारा साथ देगी। ये झूठे आंकड़े देने से कुछ नहीं होगा, खरीदने से कुछ नहीं होगा।
इंदौर नगर निगम महापौर चुनाव में बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव 5 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय को 51 हजार वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल हो गई है। इसके बाद मतगणना स्थल के बाहर बीजेपी का जश्न शुरू हो गया है।
मऊगंज नगरपालिका में बीजेपी ने 9 वार्ड जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है जबकि कांग्रेस को चार पर ही जीत हासिल हो सकी।
86 नगर परिषदों के परिणामों में से भाजपा ने 67 पर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 10 परिषद ही आईं।
भाजपा ने अभी तक पांच नगर निगमों पर कब्जा कर लिया है जबकि दो पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
मध्यप्रदेश में इस बार निकाय चुनाव दो चरणों में हुआ है। पहला चरण के लिए वोटिंग 6 जुलाई को हुई थी। जबकि दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को हुआ था। पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई यानि को सामने आए। वहीं अब दूसरे चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी। पहले चरण में कुल 133 नगर निकायों के लिए वोट डाले गए थे जिसमें 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद् शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में 247 निकायों के लिए लोगों ने मतदान किया है।