कोरोना महामारी के इस दौर में कई परिवार उजड़ गया है। किसी की मौत कोरोना से हो गई तो किसी ने आत्महत्या कर लिया है। मध्यप्रदेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पत्नी की मौत के बाद एक वकील ने खुद को गोली मार ली है।
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में एक वकील की पत्नी की मौत जब कोरोना हो गई तो वो डिप्रेशन में चले गए और शुक्रवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक शहर के जाने-माने वकील थे।
मिली जानकारी के अनुसार चार महीने पहले वकील आनंद दुब की पत्नी की मौत कोरोना से हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से आनंद परेशान रहने लगे थे। इस वजह से वो कोर्ट में भी अपना काम सही से नहीं कर पा रहे थे। इसी तनाव में वो आज कोर्ट पहुंचे और अपने टेबल पर जाकर बैठ गए, जहां कुछ देर बाद आनंद दुबे ने खुद को गोली मार ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डेड बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
कुछ महीने पहले तक आनंद दुबे एक अपने परिवार में खुशी से रहते थे। बेटे और पत्नी के साथ खुशहाल जीवन गुजार रहे थे, लेकिन पत्नी की मौत के बाद वकील टूट गए। आनंद दुबे हमेशा दोस्तों से कहते थे कि उनकी पत्नी की मौत उनकी लापरवाही से हुई है, अगर समय से अस्पताल में भर्ती करवा देता तो वो बच जाती।
वकील आनंद दुबे हमेशा मित्रों से कहते थे कि उनके बेटे का वो ध्यान रखें। पत्नी की मौत के लिए खुद को दोषी मानते-मानते आज आनंद दुबे ने खुद को गोली मार ली। पहले ही मां को खो चुका उनका बेटा अब अनाथ हो गया है।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए क्षेत्र की एसडीपीओ मंजू चौहान ने कहा कि पुलिस को सुबह 10 बजे घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां वकील आनंद दुबे की लाश उनके टेबल के पास पड़ी हुई थी, उन्होंने चप्पल पहन रखा था। हाथ में पिस्टल मौजूद था। पुलिस पिस्टल के बारे में पता लगा रही है कि उसका लाइसेंस था या नहीं।