देर रात करीब एक बजे घर के बाहर शौच के लिए निकली 15 वर्षीय दलित किशोरी को तीन युवकों ने दबोच लिया और उसे खेत में ले जाकर बलात्कार किया। पीड़ित सुबह खेत में बेहोश मिली। होश में आने पर उसने पूरी घटना परिवार वालों को बताई। पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। तीनों आरोपी परिवार सहित गांव से फरार हो गए हैं।पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक पीड़ित के पिता बदायूं स्थित रिश्तेदारी में गए हुए थे। किशोरी मां के साथ घर पर अकेली थी। रात करीब एक बजे किशोरी घर के बाहर शौच के लिए निकली थी। वहां पहले से घात लगा कर बैठे पड़ोसी युवक, उसके एक साथी और साथी के चाचा ने उसे दबोच लिया और पास के एक कोल्ड स्टोरेज के पीछे खेत में खींच ले गए। फिर उसके मुंह में उसी का दुपट्टा ठूंस कर दुराचार किया। पीड़ित को बेसुध होता देख तीनों भाग निकले।

उधर, बेटी के देर तक घर न लौटने पर पीड़ित की मां ने अन्य घर वालों के साथ बेटी की तलाश शुरू की। सुबह करीब पांच बजे किशोरी बेहोशी की हालत में खेत में मिली। घर लाए जाने पर होश में आने के बाद पीड़ित ने मां को पूरी आपबीती सुनाई। इसी बीच पूरे मामले का भेद खुलने की सूचना पाकर तीनों आरोपी और उनके परिवार वाले गांव छोड़ कर भाग निकले। मां ने थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने यह मामला दुराचार की धारा, पाक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट में दर्ज किया है। सूचना मिलने पर सीओ उमेश शर्मा महिला पुलिस कर्मी लेकर मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

लिपिक ने गोली मार कर आत्महत्या की : हथौड़ा गांव में अधिवक्ता पुत्र रंजीत सिंह (37) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है। रंजीत सिंह विवाहित थे, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा भोलू करीब दस साल का है। उससे छोटा कृष्णा सात साल का और एक साल की बेटी गौरी है।ब्जे में ले लिया है। रंजीत सिंह विवाहित थे, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा भोलू करीब दस साल का है। उससे छोटा कृष्णा सात साल का और एक साल की बेटी गौरी है।