UP News: भारतीय जनता पार्टी की नेता और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी का एक वीडियो सामने आया। जो वीडियो सामने आया है उसमें मेनका गांधी महिलाओं के साथ बैठीं दिखाई दे रही हैं। साथ ही इस दौरान महिलाओं के साथ वह पूड़ियां बेलती देखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो को बीजेपी नेता और पीलीभीत के सासंद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए वरुण गांधी नवरात्रि में मां को लेकर बेहद इमोशनल नजर आए।

पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट में लिखा, “सृजन, पालन और संहार तीनों गुणों को अपने भीतर समेटने वाली देश की हर मां, मां दुर्गा का स्वरूप है। मां करुणा भी है और साहस भी, मां दया भी है और संघर्ष भी। सही मायने में मां एक संपूर्ण योद्धा है और शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व मातृत्व का सबसे बड़ा उत्सव है। मां ही संसार है।”

मेनका गांधी पीलीभीत में एक समारोह में पहुंचीं थीं

दरअसल, सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी पीलीभीत में एक समारोह में पहुंचीं थीं। जहां महिलाएं पूड़ियां बना रही थीं। मेनका गांधी ने भी इस कार्यक्रम में पुड़ियां बनाई। इस दौरान उन्होंने भी चौकी-बेलन पर पूड़ी बनाईं। वीडियो पर कमेंट भी किए। साथ ही कई लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि वरुण गांधी जी आप जब सुल्तानपुर के सांसद रहे आप ने बेहतरीन काम किया। आज आपकी माता जी जिन्हे जिला अपनी मां की तरह मानता है ,वो भी बिना किसी भेदभाव के बेहतरीन काम कर रही है।

वीडियो पर जानिए लोगों का क्या रहा रिएक्शन

वहीं, एक और यूजर ने लिखा-“सारे दुखों के परे जन्नत होती है मां के चरणों में। आप ख़ुश नसीब हो जो आपको मां का प्यार मिला मेनका गांधी जी सभी को आपने बच्चे कि तरह प्यार करती है ऐसे मां को मेरा प्रणाम।” साथ ही एक यूजर ने बेहद भावुक कमेंट किया। उसने लिखा कि दुनियाभर में सब की सबसे बड़ी गुरु मां ही होती है, मां के बिना कुछ नहीं। कार्यक्रम में महिलाएं भी सांसद मेनका गांधी को अपने बीच पाकर बहुत खुश दिखाई दी।