उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बड़हलगंज थानाक्षेत्र के बदौलीखुर्द गांव में एक युवक की सोमवार ( 10 जून) को कथित रूप से चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल छाया हुआ है। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम शशिकांत गौर अपने बड़े भाई जितेंद्र गौर के साथ आम के बाग में बैठा था। अचानक उनका पड़ोसी अफरोज़ अंसारी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों भाईयों पर चाकू से हमला बोल दिया। अभी तक आरोपियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने के कारण के बारे में पता नहीं लगाया जा सका है।

परिजनों ने दी लिखित शिकायतः दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां शशिकांत (28) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएचओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने इस मामले में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज दी है। मामला दर्ज किया जाएगा।
National Hindi News, 11 June 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

युवक को दौड़कर मारा चाकूः इससे पहले उत्तर प्रदेश के देवरिया की न्यू कॉलोनी में एक युवक को दौड़ाकर गोली मारे जाने का मामला सामने आया था। घटना के बारे में जानकारी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के द्वारा मिली थी। दरअसल न्यू कॉलोनी इलाके में एक शख्स का शव लावारिस पड़ा हुआ मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद घटना की जांच के लिए कोतवाल विजय नारायण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में पुलिस ने देखा कि कुछ लोग चाकू लेकर एक शख्स के पीछे दौड़ रहे हैं। इस बीच युवक अपनी जान बचाते हुए भागता हुआ और मदद की गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद फुटेज के आधार पर पुलिस ने आगे के मामले की जांच की।