Suicide in Jail: महाराष्ट्र के रायगढ़ (Raigarh) में तलोजा सेंट्रल जेल (Taloja Central Jail) में बंद 19 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को सुसाइड कर लिया। बता दें कि नाबालिग लड़की के बलात्कार और अपहरण के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया गया था। जेल अधिकारियों का मानना है कि विचाराधीन कैदी खुद के खिलाफ चल रहे मामलों को लेकर परेशान था।

Suicide Case- अस्पताल ले जाया गया लेकिन में वहां किया मृत घोषित:

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान करण प्रमोद सेरियन के रूप में हुई है। जेल प्रशासन का कहना है कि शख्स एक बैरक के पंखे के फंदे से लटका मिला। जिसके बाद उसे आनन-फानन में नीचे उतारा गया। जेल अधिकारी उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया।

Kamothe Police Station-कमोठे पुलिस ने 22 सितंबर को किया था गिरफ्तार:

पुलिस ने बताया कि सेरियन मुंब्रा निवासी है और 26 सितंबर से जेल में था। आत्महत्या करने के लिए सेरियन ने पजामे को फंदे के तौर पर इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि सेरियन को 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में कमोठे पुलिस ने 22 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उसके ऊपर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कहा कि सेरियन लड़की से सोशल मीडिया के जरिए मिला था। पुलिस के मुताबिक उसके और लड़की के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के साथ रेप की शिकायत उसके माता-पिता ने कमोठे पुलिस को दी। जिसपर सेरियन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि सेरियन के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और खारघर थाना में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शव को बृहस्पतिवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।