आगरा में मौजूद मशहूर ताजमहल कल कुछ देर के लिए बंद रहेगा। वजह मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का दौरा है। वह कल ताजमहल घूमने जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात समेत नई दिल्ली में अपनी बैठकों के बाद उनका यह दौरा तय किया गया है। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। ताजमहल के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
नहीं मिल रहा है ऑनलाइन टिकट
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के दौरे के लिए कल कुछ वक़्त के लिए ताजमहल के ऑनलाइन टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं। G20 शिखर सम्मेलन के बाद से लगभग एक साल हो गया है जब कोई विदेशी नेता ताजमहल जाने वाला है। पहले इस तरह के दौरे बहुत ज़्यादा होते थे। मोहम्मद मुइज्जू ताजमहल का दौरा करने वाले तीसरे मालदीव के राष्ट्रपति होंगे, इससे पहले 2014 में अब्दुल्ला यामीन और 2018 में इब्राहिम सोलिह ताजमहल का दौरा कर चुके हैं।
World Tourism Day 2024: दिल्ली के पास हैं ये Tourist Destinations, घूमने के लिए 3 दिन भी हैं काफी
दो घंटे बंद रहेगा ताजमहल
यह तीसरा मौका है जब मालदीव के राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने वाले हैं। इससे पहले 2014 में अब्दुल्ला यामीन और 2018 में इब्राहिम सोलिह ताजमहल का दौरा कर चुके हैं। जानकारी यह है कि 8 से 10 बजे तक ताजमहल बंद रहने वाला है।
फ्रांस का एफिल टॉवर, UAE का बुर्ज खलीफा तो इंडिया का क्या? दुनिया के 10 सबसे मशहूर पर्यटन स्थल
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आगरा के खोरीया एयरपोर्ट पर उतरेंगे और इसके बाद वह सीधे ताजमहल देखने जाएंगे। इस दौरान बुकिंग काउंटर भी पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान के लिए ऑनलाइन टिकट भी उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी एंट्री पश्चिमी गेट से होगी और उन्हें ताजमहल का दीदार कराने के लिए कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।
