मुंबई के कफ परेड इलाके में एक टावर में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई। आग मंगलवार सुबह मेकर टॉवर के 21वें वाले में लगी। जिस अपार्टमेंट में आग लगी वह बजाज इलेक्ट्रिकल्स के एमडी शेखर बजाज का है। हालांकि उनके परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन उनके दो नौकरों की दम घुटने से मौत हो गई। अग्निशमन कर्मचारियों के अनुसार 11 लोगों को बचाया गया। आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। आग बुझाने के लिए 10 दमकलें भेजी गईं। इस टावर में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि दो फ्लैट पूरी तरह से तबाह हो गए। उसने बताया, ”मैंने तीन लोगों को बचाया। वे सदमे में थे।” इस टॉवर के पांचवें फ्लोर पर रहने वाली लेखिका शोभा डे ने बताया, ”हमें सुबह साढ़े बजे पता चला। अब सब कुछ शांत है।” आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।
मुंबई: मेकर टावर में आग लगने से दो की मौत; 11 लोगों को बचाया गया
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग मेकर टावर की 20वीं मंजिल पर लगी जिसके बाद दस दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि कफ परेड पर स्थित मेकर चैम्बर इमारत के ‘‘ए’’ विंग में आग सुबह छह बज कर करीब 37 मिनट पर लगी। उस समय लोग सो रहे थे।
The flat that was gutted in Maker Tower in Cuffe Parade area in Mumbai belonged to Shekhar Bajaj (MD, Bajaj Electricals).
— ANI (@ANI) October 18, 2016
#FLASH Two dead in the fire that broke out in Maker Tower in Cuffe Parade area in Mumbai. pic.twitter.com/xfsjxE5t0d
— ANI (@ANI) October 18, 2016
#SpotVisuals Fire broke out in Maker Tower in Cuffe Parade area in Mumbai, now under control. pic.twitter.com/zPaXCjywEU
— ANI (@ANI) October 18, 2016